Neuland Labs Shares: दिग्गज फार्मा कंपनी नियूलैंड लैब्स ने जून तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पेश किए तो इसके शेयरों ने आज जश्न मनाया। जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 10 गुना से अधिक बढ़ा और रेवेन्यू दोगुना से अधिक हुआ तो शेयर भी करीब 13% उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के दम पर अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 8.42% की बढ़त के साथ ₹21,645.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 12.70% चढ़कर ₹22,499.70 तक पहुंच गया था।
