Pharma stocks : 2022 में कमजोर प्रदर्शन करने के बाद 2023 में फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड, इक्विटी ओरिएंटेड म्यूचुअल फंडों में सबसे बेहतर करने वाले फंड बन गए हैं। इस साल अब तक, फार्मास्युटिकल फंडों की कटेगरी ने 21 फीसदी रिटर्न दिया है। जबकि इस अवधि में निफ्टी 50 इंडेक्स में केवल 8 फीसदी की बढ़त हुई है। ताजे आंकड़ों से पता चलता है कि एक्टिव फंड इस समय फार्मास्युटिकल और हेल्थकेयर सेक्टर के स्मॉल और मिड-कैप सेगमेंट पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार और घरेलू बाजार में मजबूत पैठ रखने वाली कंपनियों पर फंड मैनेजरों की नजर है।
