Bonus Issue: मॉल डेवलपर देने जा रही है बोनस शेयर, 21 सितंबर है रिकॉर्ड डेट; एक साल में प्राइस हुआ डबल

Phoenix Mills Bonus Share: बीएसई के डेटा के मुताबिक, अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 118.23 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान शुद्ध मुनाफा 96 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का रेवेन्यू 465.71 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 280.21 करोड़ रुपये रहा था। जून 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 47.27 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Sep 08, 2024 पर 10:13 AM
Story continues below Advertisement
Phoenix Mills ने आखिरी बार साल 2005 में बोनस शेयर जारी किए थे।

Phoenix Mills Bonus Share: रिटेल मॉल डेवलपर और ऑपरेटर Phoenix Mills अपने शेयरहोल्डर्स को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने जा रही है। इसका मतलब है कि शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर एक शेयर पर कंपनी एक शेयर बोनस के तौर पर देगी। कंपनी ने इसके लिए 21 सितंबर 2024 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे।

बोनस इश्यू पर Phoenix Mills की 13 सितंबर को होने वाली सालाना आम बैठक में मंजूरी ली जाएगी। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। शुक्रवार, 6 सितंबर को शेयर की कीमत बीएसई पर 3614.85 रुपये पर क्लोज हुई। कंपनी का मार्केट कैप 64600 करोड़ रुपये है। जून 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 47.27 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

एक साल में शेयर की कीमत दोगुनी


Phoenix Mills ने आखिरी बार साल 2005 में बोनस शेयर जारी किए थे। उस वक्त कंपनी ने हर एक मौजूदा शेयर पर 4 शेयर फ्री दिए थे। पिछले एक साल में शेयर की कीमत दोगुनी हो चुकी है। साल 2024 में अब तक यह 60 प्रतिशत मजबूत हुआ है।

Multibagger Stock: 4 साल में ₹1 लाख के बने ₹1 करोड़, चॉकलेट कंपनी के शेयर ने दिया 10600% रिटर्न

बीएसई के डेटा के मुताबिक, अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 118.23 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान शुद्ध मुनाफा 96 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का रेवेन्यू 465.71 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 280.21 करोड़ रुपये रहा था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।