Get App

Phychem IPO Listing: ₹56 पर लिस्ट ₹54 का शेयर, इश्यू को मिली थी 20 गुना बोली

Phychem IPO Listing: फिकेम टेक्नोलॉजीज रोटेशनल मोल्डिंग यानी रोटो मोल्डिंग कंपाउंड्स बनाती है। अब आईपीओ को शानदार रिस्पांस के बाद इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Curated By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 07, 2026 पर 10:29 AM
Phychem IPO Listing: ₹56 पर लिस्ट ₹54 का शेयर, इश्यू को मिली थी 20 गुना बोली
Phychem IPO Listing: फिकेम का ₹15 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 अगस्त से 2 सितंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Phychem IPO Listing: रोटो मोल्डिंग कंपाउंड्स बनाने वाली फिकेम टेक्नोलॉजीज के शेयरों की आज BSE SME पर प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 20 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹54 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹56.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 3.70% का लिस्टिंग गेन (Krystal Integrated Services Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹58.50 (Phychem Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 8.33% मुनाफे में हैं।

Phychem IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

फिकेम का ₹15 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 अगस्त से 2 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 20.79 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 4.31 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 42.41 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 20.76 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 27 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹2.50 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹5.15 करोड़ प्लांट और मशीनरी पर और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Phychem Technologies के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें