Get App

Physicswallah का 6 महीने का लॉक इन खत्म, ₹2949 करोड़ के शेयर हो रहे हैं फ्री

Physicswallah Share Price: शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स की कंपनी है और नवंबर 2025 में लिस्ट हुई थी। फिजिक्सवाला का IPO 3480 करोड़ रुपये का था। कंपनी के शेयर में सोमवार को गिरावट है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 18, 2026 पर 10:54 AM
Physicswallah का 6 महीने का लॉक इन खत्म, ₹2949 करोड़ के शेयर हो रहे हैं फ्री
एडटेक प्लेटफॉर्म फिजिक्सवाला का 6 महीने का शेयरहोल्डर लॉक इन आज, 18 मई को खत्म हो रहा है। इसके बाद कंपनी के 26 करोड़ शेयर या कुल ​इक्विटी का 9 प्रतिशत ट्रेड के लिए फ्री हो जाएगा।

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार, फ्री होने वाले शेयरों की कीमत पिछले बंद भाव के आधार पर करीब 2,949 करोड़ रुपये है। फिजिक्सवाला नवंबर 2025 में लिस्ट हुई थी।

याद रहे कि लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर तुरंत बाजार में बेच ही दिए जाएंगे। इसका सीधा सा मतलब है कि अब शेयरधारक इन शेयरों की ट्रेडिंग कर सकते हैं।

Physicswallah की शुरुआत 2016 में एक YouTube चैनल के तौर पर हुई थी। अब यह भारत की दिग्गज एडटेक कंपनियों में से एक है।

कंपनी के शेयर में सोमवार को गिरावट है। मार्केट कैप 32000 करोड़ रुपये के करीब है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें