Piramal Enterprises के शेयर 9% मजबूत, इस वजह से निवेशक कर रहे जमकर खरीदारी

फार्मा और वित्तीय सेवाओं से जुड़े कारोबार की दिग्गज कंपनी पीरामल एंटरप्राइजेज के शेयरों में आज 30 अगस्त को खरीदारी का शानदार रूझान दिखा

अपडेटेड Aug 30, 2022 पर 2:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले साल अक्टूबर 2021 में पीरामल एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने कंपनी के फार्मा बिजनेस के डीमर्जर और कॉरपोरेट स्ट्रक्चर को फार्मा व फाइनेंशियल सर्विसेज की दो लिस्टेड कंपनियों में बांटने को मंजूरी दी थी।

Piramal Enterprises De-merger: फार्मा और वित्तीय सेवाओं से जुड़े कारोबार की दिग्गज कंपनी पीरामल एंटरप्राइजेज के शेयरों में आज 30 अगस्त को खरीदारी का शानदार रूझान दिखा। हैवी वॉल्यूम के साथ ट्रेडिंग के साथ इसके भाव बीएसई पर इंट्रा-डे कारोबार में 9% की उछाल के साथ 1,141.75 रुपये पर पहुंच गए। इसके भाव में आज डी-मर्जर से पहले एक्स-डेट यानी रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले कारोबार हो रहा है। खरीदारी को लेकर शानदार रूझान के चलते इसके भाव मजबूत दिख रहे हैं।

Bajaj Finserv के स्टॉक स्प्लिट और बोनस के रिकॉर्ड डेट का ऐलान, शेयरों में जमकर खरीदारी से 5% उछले भाव

क्या है पीरामल एंटरप्राइजेज की डी-मर्जर योजना?


पीरामल एंटरप्राइजेज की योजना अपने फार्मा कारोबार को अलग यानी डीमर्ज करने की है। डीमर्ज के बाद पीरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) और पीरामल फार्मा (Piramal Pharma) अस्तित्व में आएंगी। इसके तहत पीरामल एंटरप्राइजेज के शेयरधारकों को 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले एक इक्विटी शेयरों के लिए पीरामल फार्मा के 10 रुपये की फैस वैल्यू वाले चार इक्विटी शेयर जारी होंगे। इसका रिकॉर्ड डेट एक सितंबर 2022 तय किया गया है। डी-मर्जर से पहले इसके शेयर आज एक्स-डेट पर ट्रेड हो रहे हैं जिसे लेकर निवेशकों का रूझान बेहतर दिख रहा है।

सस्ता होगा हवाई सफर! 31 अगस्त से घरेलू यात्राओं पर प्राइस कैप का सिस्टम होगा खत्म, समझें आप पर क्या होगा असर

दिसंबर तिमाही में डी-मर्जर पूरा होने की संभावना

पिछले साल अक्टूबर 2021 में पीरामल एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने कंपनी के फार्मा बिजनेस के डीमर्जर और कॉरपोरेट स्ट्रक्चर को फार्मा व फाइनेंशियल सर्विसेज की दो लिस्टेड कंपनियों में बांटने को मंजूरी दी थी। इन दोनों कंपनियों का डीमर्जर और इसके बाद लिस्टिंग चालू वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2022 में होने की संभावना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।