Get App

Q4 Results: 9 गुना बढ़ा फाइनेंस कंपनी का मुनाफा, हर शेयर पर ₹11 के डिविडेंड का भी ऐलान

Q4 Results: फाइनेंस कंपनी का मुनाफा मार्च तिमाही में 9 गुना बढ़ा है। कंपनी ने ₹11 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया। AUM ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा। रिटेल बिजनेस और कलेक्शन में भी मजबूत सुधार देखने को मिला। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 27, 2026 पर 5:21 PM
Q4 Results: 9 गुना बढ़ा फाइनेंस कंपनी का मुनाफा, हर शेयर पर ₹11 के डिविडेंड का भी ऐलान
Piramal Finance का शेयर रिजल्ट से पहले BSE पर 1.23% गिरकर ₹1,840.70 पर बंद हुआ।

Q4 Results: नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) Piramal Finance ने सोमवार (27 अप्रैल) को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 9 गुना बढ़कर ₹603 करोड़ हो गया। यह पिछले साल इसी तिमाही में ₹64 करोड़ था। पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का मुनाफा 168% बढ़कर ₹1,540 करोड़ पहुंच गया।

मुनाफे में उछाल क्यों आया

पिरामल फाइनेंस के मुनाफे में बड़ी बढ़त कुछ खास डील्स की वजह से आई। Piramal Imaging की बिक्री से करीब 148 मिलियन डॉलर की डिफर्ड रकम मिली।

इसके अलावा कंपनी ने Shriram Life Insurance में अपनी हिस्सेदारी ₹600 करोड़ में बेच दी। साथ ही IFC और ADB से $350 मिलियन की फंडिंग भी हासिल की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें