प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री चीन में शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हो रही है। इससे पहले एयरपोर्ट से होटल पहुंचने पर होटेल के बाहर बड़ी संख्या में जुटे भारतीय मूल के लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
