PNB Housing Finance Shares: हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी PNB हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में आज 21 अप्रैल को जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के 11 प्रतिशत तक उछल गए। यह तेजी कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद आई है।
शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर BSE पर 11% बढ़कर ₹1,006 तक पहुंच गया। वहीं NSE पर यह ₹1,007 के स्तर तक चढ़ गया।
मुनाफे में 19% की बढ़ोतरी
रेवेन्यू और ब्याज से कमाई में इजाफा
कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि मार्च तिमाही में उसका रेवेन्यू बढ़कर 2,172 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,037 करोड़ रुपये रहा था।
वहीं कंपनी के इंटरेस्ट इनकम यानी ब्याज से होने वाली आय में भी इजाफा हुआ है। PNB हाउसिंग फाइनेंस का इंटरेस्ट इनकम मार्च तिमाही में बढ़कर 2,054 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,906 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की शुद्ध ब्याज आय यानी NII भी बढ़कर ₹813 करोड़ हो गई, जो सालाना आधार पर 11% की बढ़ोतरी को दिखाता है।
हालांकि, कंपनी के नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में हल्की गिरावट देखने को मिली है। यह पिछले साल के 3.75% से घटकर 3.69% पर आ गया, जो बैंकिंग और हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर के लिए एक अहम संकेत माना जाता है।
अच्छी बात यह रही कि कंपनी की एसेट क्वालिटी बेहतर हुई है। ग्रॉस एनपीए घटकर 0.93% रह गए हैं, जो पिछले साल मार्च के अंत में 1.08% थे। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी का लोन पोर्टफोलियो मजबूत हो रहा है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।