PNC Infratech के शेयरों में 4% का उछाल, इस बड़ी डील की खबर का है असर

एक रिपोर्ट के मुताबिक प्राइवेट इक्विटी कंपनी KKR की एक शाखा लगभग 9000 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू में 12 रोड प्रोजेक्ट्स का अधिग्रहण करने के लिए PNC Infratech से बातचीत कर रही है। इस खबर के चलते आज निवेशक इस स्टॉक में दिलचस्पी दिखा रहे हैं

अपडेटेड Jun 15, 2023 पर 2:27 PM
Story continues below Advertisement
आगरा स्थित कंपनी PNC Infratech के शेयरों में आज 15 जून को 4 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आगरा स्थित कंपनी PNC Infratech के शेयरों में आज 15 जून को 4 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। इस समय यह शेयर 3.01 फीसदी चढ़कर 328.25 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक प्राइवेट इक्विटी कंपनी KKR की एक शाखा लगभग 9000 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू में 12 रोड प्रोजेक्ट्स का अधिग्रहण करने के लिए PNC Infratech से बातचीत कर रही है। इस खबर के चलते आज निवेशक इस स्टॉक में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

    अधिग्रहण से जुड़ी डिटेल

    इकोनॉमिक टाइम्स अखबार ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है कि केकेआर का रोड प्लेटफॉर्म हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट इन प्रोजेक्ट्स का अधिग्रहण करना चाहता है। इनमें 11 हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) रोड्स और एक बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (BOT) रोड शामिल हैं। ये प्रोजेक्ट्स उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हैं। 12 प्रोजेक्ट्स में से सात पहले से ही चालू हैं और शेष अगले तीन-चार महीनों में तैयार होने की उम्मीद है।


    कैसे रहे तिमाही नतीजे

    पीएनसी इंफ्राटेक हाईवे, ब्रिज, फ्लाईओवरों और एयरपोर्ट रनवे के कंस्ट्रक्शन का काम करती है। मार्च 2023 को समाप्त तिमाही में कंपनी ने 2114.65 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया। वहीं, इस अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 184.46 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 33 फीसदी अधिक है।

    बेटर मिक्स और अन्य खर्चों में गिरावट के कारण FY23 में EBITDA मार्जिन 102 बेसिस प्वाइंट से बढ़कर 13.5 फीसदी हो गया। डोमेस्टिक ब्रोकरेज जियोजित ने हालिया नोट में कहा, कंपनी को FY24 में कंस्ट्रक्शन बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही कंपनी को 13-13.5 फीसदी के मार्जिन के साथ 15 फीसदी की रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान है।

    मजबूत ऑर्डर बुक

    FY23 में ऑर्डर इनफ्लो 4900 करोड़ रुपये था, लेकिन ऑर्डर बुक 20,530 करोड़ रुपये पर मजबूत बनी हुई है। कंपनी मौजूदा वित्त वर्ष में लगभग 12000 करोड़ रुपये के ऑर्डर इनफ्लो का लक्ष्य बना रही है, जिसमें से 70 फीसदी रोड सेगमेंट से आ रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।