Polycab India के शेयरों में आज 9 जनवरी को 8 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। इस समय यह स्टॉक 8.65 फीसदी गिरकर 4882 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, शेयरों में यह गिरावट 200 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की रिपोर्ट सामने आने के बाद आई है। सूत्रों ने CNBC TV18 को बताया कि आयकर विभाग ने कंपनी के प्रमोटर अकाउंट्स में बुक किए गए 250-300 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता लगाया है। हालांकि, कंपनी ने आरोपों से इनकार किया था।
