Polycab Q3 Results: अनुमान से बेहतर नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में रिकवरी

केबल और वायर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी पॉलीकैब लिमिटेड (Polycab Ltd) के शेयरों में 8 पर्सेंट की गिरावट के बाद रिकवरी देखने को मिली है। दिसंबर तिमाही के नतीजों में पॉजिटिव कमेंट के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट पर कुछ हद तक ब्रेक लगा। कंपनी के मैनेजमेंट का कहना है कि वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ मौजूदा वित्त वर्ष की रेवेन्यू ग्रोथ से ज्यादा रह सकती है। मौजूदा वित्त वर्ष के लिए कंपनी का रेवेन्यू गाइडेंस 20,000 करोड़ रुपये है। साल 2024 के पहले 9 महीनों में पॉलीकैब का रेवेन्यू 24 पर्सेंट बढ़कर 15,422 करोड़ रुपये है

अपडेटेड Jan 22, 2025 पर 3:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पॉलीकैब ने अगले 5 साल के गाइडेंस भी पेश किया है।

केबल और वायर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी पॉलीकैब लिमिटेड (Polycab Ltd) के शेयरों में 8 पर्सेंट की गिरावट के बाद रिकवरी देखने को मिली है। दिसंबर तिमाही के नतीजों में पॉजिटिव कमेंट के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट पर कुछ हद तक ब्रेक लगा। कंपनी के मैनेजमेंट का कहना है कि वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ मौजूदा वित्त वर्ष की रेवेन्यू ग्रोथ से ज्यादा रह सकती है। मौजूदा वित्त वर्ष के लिए कंपनी का रेवेन्यू गाइडेंस 20,000 करोड़ रुपये है। साल 2024 के पहले 9 महीनों में पॉलीकैब का रेवेन्यू 24 पर्सेंट बढ़कर 15,422 करोड़ रुपये है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में पॉलीकैब लिमिटेड का शेयर 5.47 पर्सेंट की गिरावट के साथ 6,200.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 464.3 करोड़ रुपये रहा, जो सीएनबीसी-टीवी18 के 450 करोड़ रुपये के अनुमानों के आसपास है। सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा फ्लैट रहा। संबंधित अवधि में कंपनी का इबिट्डा 26.5 पर्सेंट बढ़कर 721 करोड़ रुपये हो गया, जो सीएनबीसी-टीवी18 के 646 करोड़ रुपये के अनुमान से ज्यादा है। दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी का इबिट्डा मार्जिन 0.70 पर्सेंट बढ़कर 13.8 पर्सेंट हो गया, जबकि इस बारे में अनुमान 12 पर्सेंट था।

अगले 5 साल के लिए पॉलीकैब का गाइडेंस इस तरह है:


-कैपेक्स 6,000 करोड़ रुपये से 8,000 करोड़ रुपये के बीच रह सकता है

-वायर और केबल मार्जिन 11% से 13% के बीच रहने की संभावना है

-FMEG इबिट्डा 8% से 10% के बीच रहेगा

- डिविडेंड भुगतान 30% से भी ज्यादा रहेगा

- कुल बिजनेस में एक्सपोर्ट की हिस्सेदारी 10% से भी ज्यादा रहेगी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।