Get App

Q4 Results: फाइनेंस कंपनी का मुनाफा 309% बढ़ा, लेकिन इस वजह से डिविडेंड न देने का किया फैसला

Q4 Results: फाइनेंस कंपनी का मार्च तिमाही में मुनाफा 309% बढ़कर ₹255 करोड़ पहुंचा। NII और रेवेन्यू में मजबूत ग्रोथ दिखी। एसेट क्वालिटी में भी सुधार दर्ज हुआ। लेकिन कंपनी ने डिविडेंड नहीं देने का फैसला किया है। जानिए वजह और बाकी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 05, 2026 पर 9:37 PM
Q4 Results: फाइनेंस कंपनी का मुनाफा 309% बढ़ा, लेकिन इस वजह से डिविडेंड न देने का किया फैसला
Poonawalla Fincorp Ltd का शेयर मामूली बढ़त के साथ ₹438 पर बंद हुआ।

Q4 Results: फाइनेंस कंपनी Poonawalla Fincorp Ltd ने चौथी तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 309% बढ़कर ₹255 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹62 करोड़ था।

NII और रेवेन्यू में मजबूत बढ़त

Poonawalla Fincorp की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 72% बढ़कर ₹1,050 करोड़ हो गई, जो एक साल पहले ₹610 करोड़ थी।

कुल ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹2,115.49 करोड़ रही, जो पिछले साल ₹1,166.27 करोड़ थी। हालांकि, खर्च भी बढ़े हैं और कुल खर्च ₹1,779.32 करोड़ तक पहुंच गया, जो पहले ₹1,093.09 करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें