Get App

POWER GRID का मुनाफा बढ़ा, ब्रोकरेज से जानें स्टॉक पर निवेश रणनीति

POWER GRID का Revenue 4 प्रतिशत तो मुनाफा 6 प्रतिशत बढ़ा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 18, 2021 पर 12:31 PM
POWER GRID का मुनाफा बढ़ा, ब्रोकरेज से जानें स्टॉक पर निवेश रणनीति

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation) के चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। Revenue 4 प्रतिशत तो मुनाफा 6 प्रतिशत बढ़ा, कंपनी ने 3 मौजूदा शेयरों पर एक Bonus शेयर देने का एलान किया है।

Power Grid का वित्त वर्ष 2020-21 की मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट 6 प्रतिशत बढ़कर 3,526 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। जबकि कंपनी के रेवेन्यू में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 3313.47 करोड़ रुपये रहा।

मार्च तिमाही में Power Grid की कुल आय यानी रेवेन्यू बढ़कर 10,816.33 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले की समान तिमाही में 10,507.65 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष यानी FY21 में पावर ग्रिड का नेट प्रॉफिट 12,036.46 रुपये रहा, जो पिछले FY20 में 11,059.40 करोड़ रुपये था। जबकि, FY21 में कंपनी की रेवेन्यू 40,823.53 हो गई जो FY20 में 38,670.96 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए प्रति शेयर 3 रुपये फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है। फाइनल डिविडेंड कंपनी के AGM की बैठक के 30 दिनों के बाद दिया जाएगा। फाइनल डिविडेंड 8 जनवरी के 5 रुपये अंतरिम डिविडेंड और 30 मार्च के 4 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड के अतिरिक्त है।

BROKERAGES ON POWER GRID

CLSA की POWER GRID पर राय

CLSA ने POWER GRID पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 275 रुपये तय किया है। उनका कहना है कंपनी की जबरदस्त डिविडेंड यील्ड है। कंपनी की आगे ग्रीन एनर्जी Corridors में बहुत बड़ी भूमिका होगी। वहीं मौजूदा स्तरों पर इसका वैल्युएशन आकर्षक है। इन्होंने FY22/23 के लिए इसका EPS अनुमान 5 प्रतिशत बढ़ाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें