Get App

Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹3866 करोड़ का मुनाफा, ₹3 का डिविडेंड देने का ऐलान

Q2 Results: सरकारी कंपनी Power Grid का दूसरी तिमाही में मुनाफा 8.41% बढ़कर ₹3,866 करोड़ पहुंच गया। कंपनी ने निवेशकों को ₹3 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 01, 2026 पर 10:59 PM
Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹3866 करोड़ का मुनाफा, ₹3 का डिविडेंड देने का ऐलान
Power Grid के बोर्ड ने निवेशकों को ₹3 प्रति शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

Q2 Results: सरकारी कंपनी Power Grid Corporation of India ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 8.41% बढ़कर ₹3,866.16 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹3,566.08 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

कंपनी का रेवेन्यू भी 2.97% बढ़कर ₹11,816.22 करोड़ पहुंच गया। पिछली तिमाही के मुकाबले भी कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस दौरान मुनाफा 7.44% और रेवेन्यू 2.78% बढ़ा।

पूरी हिस्सेदारी बेचेगी कंपनी

Power Grid ने अपनी सब्सिडियरी Central Transmission Utility of India Ltd (CTUIL) में पूरी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। यह हिस्सेदारी Grid Controller of India Ltd (GRID-INDIA) को बेची जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें