Power Mech को BHEL से मिला 563 करोड़ का नया ऑर्डर, शेयरों में उछाल

Power Mech Projects Share Price: मार्च तिमाही में पावर मेक का नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष की तुलना में 13.1 फीसदी बढ़कर ₹84.4 करोड़ हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹74.6 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू 10.9 फीसदी बढ़कर ₹1,301.5 करोड़ हो गया

अपडेटेड May 29, 2024 पर 2:08 PM
Story continues below Advertisement
पावर मेक प्रोजेक्ट्स के शेयरों में आज 29 मई को दो फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई।

पावर मेक प्रोजेक्ट्स के शेयरों में आज 29 मई को दो फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 2.60 फीसदी की बढ़त के साथ 4831.15 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी को 563.23 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। यही वजह है कि आज पावर मेक प्रोजेक्ट्स के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 7,637.15 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 5,544 रुपये और 52-वीक लो 2999.35 रुपये है।

Power Mech को मिला है 563 करोड़ का ऑर्डर

पावर मेक प्रोजेक्ट्स ने आज 29 मई को कहा कि उसे कैगा एटॉमिक पावर प्रोजेक्ट के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) से 563.23 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा कि कॉन्ट्रैक्ट वर्क में कर्नाटक में 2x700 मेगावाट PHWR कैगा एटॉमिक पावर प्रोजेक्ट, यूनिट 5 और 6 के टरबाइन आइलैंड पैकेज के सिविल स्ट्रक्चरल और आर्किटेक्चरल कार्य शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि यह ऑर्डर 32 महीनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।


कैसे रहे Power Mech के तिमाही नतीजे

मार्च तिमाही में Power Mech का नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष की तुलना में 13.1 फीसदी बढ़कर ₹84.4 करोड़ हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹74.6 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू 10.9 फीसदी बढ़कर ₹1,301.5 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹1,174.1 करोड़ था।

ऑपरेटिंग लेवल पर पावर मेक का EBITDA इस वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 14.4 फीसदी बढ़कर ₹149.6 करोड़ हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में ₹130.8 करोड़ था। तिमाही में EBITDA मार्जिन 11.5 फीसदी रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 11.1 फीसदी था।

कैसा रहा है Power Mech के शेयरों का प्रदर्शन

पिछले एक महीने में Power Mech के शेयरों में 7 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 16 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर करीब 8 फीसदी चढ़े हैं। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 55 फीसदी का रिटर्न मिला है। इतना ही नहीं, पिछले चार सालों में इसके निवेशकों को 1450 फीसदी का बंपर मुनाफा हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।