Pranav Constructions Share: जोरदार लिस्टिंग के बाद 20% गिरे शेयर, निवेशकों को क्या करना चाहिए?

Pranav Constructions Share: बीएसई में शेयर में 162 रुपये कीमत पर ट्रेडिंग शुरू हुई। यह इश्यू प्राइस से 30.64 फीसदी का उछाल था। NSE पर शेयर 33 फीसदी प्रीमियम के साथ 165 रुपये पर लिस्ट हुए। बीएसई पर लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,493.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

अपडेटेड Sep 15, 2026 पर 4:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्रणव कंस्ट्रक्शंस का शेयर हाई लेवल से गिरने के बावजूद शेयर इश्यू प्राइस से 6.45 फीसदी चढ़कर 132 रुपये पर बंद हुआ।

Pranav Constructions Share: प्रणव कंस्ट्रक्शंस के शेयरों की लिस्टिंग 15 सितंबर को जोरदार हुई। लेकिन, उसके बाद शेयर क्रैश कर गए। 20 फीसदी गिरने के बाद शेयर में लोअर सर्किट लग गया। हालांकि, गिरने के बावजूद शेयर 6.45 फीसदी चढ़कर 132 रुपये पर बंद हुआ। शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांकों में भी गिरावट दिखी।

मुनाफा वसूली की वजह से गिरा शेयर 

स्वस्तिका इनवेस्टमार्ट की शिवानी नयाती ने कहा, "प्रणव कंस्ट्रक्शंस के शेयर की स्टॉक मार्केट्स में एंट्री इश्यू प्राइस से 33 फीसदी के जोरदार प्रीमियम पर हुई। लेकिन, हाई लेवल से तेज गिरावट की वजह मुनाफा वसूली और काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव है।" कंपनी ने आईपीओ में इनवेस्टर्स को 124 रुपये पर शेयर एलॉट किए थे।


33 फीसदी प्रीमियम पर शेयरों की लिस्टिंग

बीएसई में शेयर में 162 रुपये कीमत पर ट्रेडिंग शुरू हुई। यह इश्यू प्राइस से 30.64 फीसदी का उछाल था। NSE पर शेयर 33 फीसदी प्रीमियम के साथ 165 रुपये पर लिस्ट हुए। बीएसई पर लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,493.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। लेकिन, शेयर में गिरावट के बाद यह घटकर 1,459.59 करोड़ रुपये पर आ गया।

मौजूदा इनवेस्टर्स स्टॉप लॉस के साथ शेयर होल्ड कर सकते हैं 

नयाती ने कहा कि मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में कंपनी की अच्छी मौजूदगी है। कंपनी की ग्रोथ अच्छी है। आईपीओ की वैल्यूएशन भी ठीक थी। लेकिन, तेज गिरावट के बाद निवेशकों को हाई लेवल पर शेयर में निवेश करने से बचने की सलाह है। उन्होंने कहा कि जिन निवेशकों को शेयर एलॉट हुए हैं, वे 130-132 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने के साथ शेयरों को होल्ड कर सकते हैं।

नए निवेशकों को शेयरों में स्थिरता लौटने तक इंतजार करना चाहिए

नयाती का कहना है कि नए निवेशकों को इस शेयर की कीमतों में स्थिरता आने तक इंतजार करना चाहिए। कंपनी का आईपीओ 351 करोड़ रुपये का था। इस इश्यू को इनवेस्टर्स का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला था। यह 121 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से भी 84.24 करोड़ रुपये जुटाए थे।

शेयर बाजार का सेंटीमेंट फिलहाल काफी कमजोर

यह शेयर ऐसे वक्त स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्ट हुआ है, जब शेयर बाजार का सेंटिमेंट लगातार कमजोर बना हुआ है। नए हफ्ते से पहले के लगातार 5 हफ्तों में शेयर बाजार में गिरावट आई है। इस हफ्ते की शुरुआत भी कमजोर रही। सोमवार को शेयर बाजार में छुट्टी थी। मंगलवार यानी 15 सितंबर को निफ्टी और सेंसेक्स गिरकर बंद हुए। निफ्टी 279 अंक गिरकर 23,118 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 777 अंक गिरकर 74,003 पर क्लोज हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।