Get App

Pre-Budget Market Strategy: Nifty बढ़ेगा किस तरफ? बजट से पहले इन स्टॉक्स पर करें फोकस

Pre-Budget Market Strategy: अमेरिकी टैरिफ की आंच में भारत समेत दुनिया भर के स्टॉक मार्केट झुलसे पड़े हैं। घरेलू मार्केट में फिलहाल अहम ट्रिगर कॉरपोरेट अर्निंग्स के अलावा बजट और अमेरिकी फेड की मौद्रिक नीतियां हैं। चेक करें कि बजट को लेकर स्टॉक मार्केट की स्ट्रैटेजी पर एक्सपर्ट का रुझान क्या है और किन स्टॉक्स पर दांव लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 9:56 AM
Pre-Budget Market Strategy: Nifty बढ़ेगा किस तरफ? बजट से पहले इन स्टॉक्स पर करें फोकस
Nifty 50 इस साल 5 जनवरी 2026 को 26,373.20 और Sensex पिछले साल 1 दिसंबर 2025 को 86,159.02 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था लेकिन फिलहाल निफ्टी 25,048.65 और सेंसेक्स 81,537.70 पर हैं।

Pre-Budget Market Strategy: भारतीय स्टॉक मार्केट में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से करीब 5% डाउनसाइड टूट चुके हैं। अब आगे की बात करें तो जेमस्टोन इक्विटी रिसर्च एंड एडवायजरी सर्विसेज के फाउंडर मिलन वैष्णव का मानना है कि निफ्टी में कुछ समय तक और गिरावट दिख सकती है। हालांकि मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने कहा कि निचले स्तर पर 24,500-24,750 जोन सपोर्ट का काम कर रहा है। स्टॉकवाइज उनका मानना है कि पेटीएम (Paytm) में अब सीमित गिरावट के ही आसार दिख रहे हैं तो स्विगी (Swiggy) अगर ₹296 के आस-पास अहम डबल बॉटम सपोर्ट को बचा लेता है तो इसमें अच्छी वापसी दिख सकती है। वहीं आईटी स्टॉक्स में एचसीएलटेक (HCLTech) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) को लेकर उमका कहना है कि यह सभी टाइम फ्रेम चार्ट में अहम मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है और इनमें मौजूदा लेवल से शानदार तेजी की गुंजाइश है।

Nifty और Bank Nifty के लिए अपनाएं यह स्ट्रैटेजी

मिलन वैष्णव का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक तरफ 200-DMA (25,412) को तोड़ा है और साथ ही यह ओवरसोल्ड जोन में भी है तो दूसरी तरफ हाई टाइम फ्रेम चार्ट पर निफ्टी में अभी और गिरावट की गुंजाइश है जो 50 हफ्ते के मूविंग एवरेज यानी 24,758 तक फिसल सकती है। हालांकि 1 फरवरी को अगले वित्त वर्ष बजट 2027 का बजट आने वाला है और साथ ही अमेरिकी फेड ब्याज दरों पर फैसला करने वाला है तो फिलहाल निफ्टी में मामूली गिरावट के ही आसार हैं। उनका मानना है कि कुछ समय तक निफ्टी एक सीमित रेंज में ऊपर-नीचे आ सकता है और 24,500-24,750 जोन सपोर्ट के तौर पर काम कर रहा है। उनका मानना है कि जब तक 24,500-24,750 जोन बना हुआ है, तब तक अपसाइड का रुझान बना रहेगा। अब बैंक निफ्टी की बात करें तो जब तक इसका 50 हफ्ते का मूविंग एवरेज यानी 55,467 लेवल बना हुआ है, इसका अपसाइड ट्रेंड बना हुआ है। फिलहाल बैंक निफ्टी 58,473.10 पर है।

स्टॉकवाइज ये है एक्सपर्ट का रुझान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें