Premier Energies के शेयरों में आज 15 जनवरी को करीब 6 फीसदी तक की शानदार तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 2.53 फीसदी की बढ़त के साथ 1143.65 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने घोषणा की कि उसकी तीन सब्सिडियरी कंपनियों को सोलर पीवी सेल और मॉड्यूल की सप्लाई के लिए 1460 करोड़ रुपये के कई ऑर्डर मिले हैं। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 51,458 करोड़ रुपये हो गया है।
