Premier Energies Share Price: ₹2055 करोड़ की ब्लॉक डील पर शेयर धड़ाम, 3% के उछाल के बाद आया 3% नीचे

Premier Energies Share Price: मार्केट की चौतरफा रौनक में आज शुरुआती कारोबार में प्रीमियर एनर्जीज के भी शेयर 3% उछल पड़े लेकिन फिर इंट्रा-डे हाई से यह करीब 3% फिसल गया। इसे कई ब्लॉक डील्स के तहत ₹2,055 करोड़ के शेयरों के लेन-देन से झटका लगा। जानिए ये शेयर किसने बेचे और किस भाव पर

अपडेटेड May 25, 2026 पर 11:06 AM
Story continues below Advertisement
मार्च 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के आधार पर Premier Energies में प्रमोटर्स की कुल होल्डिंग 63.94% हिस्सेदारी थी।

Premier Energies Share Price: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों ने आज मार्केट में शानदार रौनक बिखेरी। खरीदारी के इस माहौल में प्रीमियर एनर्जीज के शेयर आज शुरुआती कारोबार में 3% से अधिक उछल पड़े। हालांकि फिर ₹2055 करोड़ की ब्लॉक डील्स पर यह धड़ाम हो गया और इंट्रा-डे हाई से ढाई फीसदी से अधिक टूट गया। फिलहाल यह बीएसई पर एक कारोबारी दिन पहले के क्लोजिंग प्राइस ₹975.50 के मुकाबले 0.57% की बढ़त के साथ ₹981.10 पर है। हालांकि शुरुआती कारोबार में इंट्रा-डे में यह 3.03% उछलकर ₹1,005.10 तक पहुंच गया था जिससे यह 2.78% टूटकर ₹978.65 तक आ गया था।

किस भाव पर हुई Premier Energies के शेयरों की ब्लॉक डील?

प्रीमियर एनर्जीज के शेयरों पर कई ब्लॉक डील्स के तहत 2.15 करोड़ शेयरों के लेन-देन ने दबाव बनाया। इन शेयरों का लेन-देन प्रति शेयर ₹955 के भाव पर हुआ यानी कि कुल सौदा ₹2,055.6 करोड़ का रहा। ये शेयर कंपनी की कुल इक्विटी होल्डिंग का करीब 4.7% है। हालांकि ये शेयर किसने बेचे और किसने खरीदे, इसका खुलासा तो नहीं हो पाया है लेकिन सीएनबीसी-टीवी18 ने सूत्रों के हवाले से पता लगाया कि प्रमोटर एंटिटी ने शेयर बेचे हैं तो कई विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) और म्यूचुअल फंड्स ने ये शेयर खरीदे।


मार्च तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के आधार पर प्रीमियर एनर्जीज में प्रमोटर्स की कुल होल्डिंग 63.94% हिस्सेदारी थी जिसमें सुरिंदरपाल सिंह सलूजा की 3.46%, विवाना सलूजा की 1.12%, चिरंजीव सिंह सलूजा की 57.31%, जसवीन कौन सलूजा की 0.62%, मनजीत कौर सलूजा की 1.12% और चरणदीप सिंह सलूजा की 0.31%) हिस्सेदारी थी। वैसे बता दें कि पिछले हफ्ते सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा था कि कंपनी को फिलहाल फंड की कोई जरूरत नहीं है और इस वित्त वर्ष 2027 के फंडिंग की जरूरत अंदरूनी स्रोत से की जाएगी।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

प्रीमियर एनर्जीज के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 15 जुलाई 2025 को बीएसई पर यह ₹1,135.00 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 7 ही महीने में यह 41.78% टूटकर 1 फरवरी 2026 को ₹660.80 पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

NFP Sampoorna Foods IPO Listing: ₹55 के भाव पर जारी शेयरों की रेड एंट्री, काजू-बादाम कंपनी की ड्राई लिस्टिंग

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।