सोलर सेल और सोलर मॉड्यूल बनाने वाली प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड के शेयरों में 11 फरवरी को 5 प्रतिशत की गिरावट आई। BSE पर शेयर 781 रुपये पर बंद हुआ। दिन में शेयर ने पिछले बंद भाव से 6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 773 रुपये का लो देखा। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक पर बुलिश रुख के साथ कवरेज शुरू किया है। इसके बावजूद शेयर में बिकवाली का दबाव है। मोतीलाल ओसवाल ने 'बाय' रेटिंग के साथ ₹1,000 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है।
