Avantel को मिला ₹122 करोड़ का ऑर्डर, शेयर 7% तक चढ़ा

Avantel Share Price: अवांटेल एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर के लिए कम्युनिकेशन और रडार सिस्टम की डिजाइनिंग, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग में माहिर है। दिसंबर 2025 ​तिमाही के दौरान शुद्ध मुनाफा एक साल पहले से 86.3 प्रतिशत कम होकर 2.74 करोड़ रुपये रह गया

अपडेटेड Feb 11, 2026 पर 4:27 PM
Story continues below Advertisement
Avantel को मिला यह ऑर्डर अगस्त 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।

एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी अवांटेल लिमिटेड के शेयर में 11 फरवरी को दिन में 7.5 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 161.90 रुपये के इंट्राडे हाई तक गया। बाद में शेयर 2.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 154.50 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसे 122.58 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसे बेंगलुरु की पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड ने दिया है। इस ऑर्डर के तहत अवांटेल लिमिटेड, न्यूस्पेस इंडिया को Ka-बैंड रेडी फुल मोशन एंटेना के साथ रेडियो फ्रीक्वेंसी बैंड "S/X-बैंड" की सप्लाई करेगी।

प्रोजेक्ट डिटेल्स के मुताबिक, सिक्योरिटी डिपॉजिट 2.5% है, और परफॉर्मेंस बैंक गारंटी 0.5% है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि यह ऑर्डर अगस्त 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। अवांटेल एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर के लिए कम्युनिकेशन और रडार सिस्टम की डिजाइनिंग, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग में माहिर है। इसके क्लाइंट्स में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO), डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO), इंडियन रेलवे आदि शामिल हैं। यह कंपनी BSE Industrials इंडेक्स का हिस्सा है।

एक साल में Avantel का शेयर 36 प्रतिशत मजबूत


कंपनी का मार्केट कैप 4100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर एक साल में 36 प्रतिशत चढ़ा है। 6 महीनों में इसने 21 प्रतिशत की तेजी देखी है। 3 साल में कीमत 500 प्रतिशत उछल चुकी है। दिसंबर 2025 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 37.08 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड उच्च स्तर 215 रुपये और एडजस्टेड निचला स्तर 90.30 रुपये है।

कंपनी की वित्तीय सेहत

अक्टूबर-दिसंबर 2025 ​तिमाही के दौरान Avantel का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 26.83 प्रतिशत घटकर 51.71 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले रेवेन्यू 70.68 करोड़ रुपये था। शुद्ध मुनाफा एक साल पहले से 86.3 प्रतिशत कम होकर 2.74 करोड़ रुपये रह गया। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 20.08 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 248.48 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 59.92 करोड़ रुपये रहा।

Torrent Power देगी ₹15 का अंतरिम डिविडेंड, Q3 में मुनाफा 35% बढ़ने के बावजूद शेयर 6% तक टूटा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।