Premier Explosives Shares: चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2025 के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर प्रीमियर एक्स्प्लोसिव्स के शेयर आज रॉकेट बन गए। जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा डबल हो गया और रेवेन्यू भी 72% बढ़ा तो इसका जश्न शेयरों ने भी मनाया। इसके शेयरों की मांग इतनी बढ़ी कि शेयर रॉकेट बन गए इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया लेकिन जैसे ही शेयर नीचे आए, खरीदार टूट पड़े जिससे भाव अधिक फिसल नहीं पाए। निचले स्तर पर खरीदारी से फिर यह संभला और आखिरकार बीएसई पर यह 20% की बढ़त के साथ ₹512.25 के अपर सर्किट पर पहुंचा और इसी पर बंद भी हुआ।
