निफ्टी की 27500 पर भांगड़ा करने की तैयारी, इस जश्न के बेस्ट डांसर चुनना हो जाएगा मुश्किल- सुशील केडिया

सुशील ने कहा कि इस वीरे दि वेडिंग में अब इक्के-दुक्के नहीं सब शेयर नाचते दिखेंगे। । उनका कहना है कि भारती एयरटेल में आगे जोरदार तेजी की उम्मीद है। भारती एयरटेल का चार्ट इतना जबरदस्त है जिसको देखकर मंदी करने वालों के दिल में सन्नाटा छा जाएगा

अपडेटेड Nov 12, 2024 पर 2:09 PM
सुशील ने कहा कि टाटा मोटर्स में तेजी के साफ संकेत दिख रहे हैं। यहां से इस शेयर में 50 फीसदी की तेजी संभाव है

बाजार के टेक्निकल सेटअप पर बात करते हुए Kedianomics के फाउंडर सुशील केडिया ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि बाजार में बॉटम बन गया है। लेकिन एक- एक करके सारे लार्ज कैप शेयरों में अब बॉय कॉल फायर होने लगे हैं। जब भी बाजार में एक साथ बहुत सारे शेयर घटते या बढ़ते हैं तो इंडेक्स में आउट साइज मूव आ जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस समय बेच कर कमाने की संभावना बहुत कम दिख रही है। फ्यूचर्स के आंकड़ों को देख कर भी ये कहा जा सकता है कि इस समय बाजार में बेच कर कमाने की कोशिश नासमझी या मूर्खता ही होगी।

सुशील केडिया का कहना है कि अब बाजार नई तेजी के लिए तैयार है निफ्टी जनवरी में 27500 के स्तर के आसपास भांगड़ा करते दिख सकता है। उन्होंने आगे कहा कि इस वीरे दि वेडिंग में अब  इक्के-दुक्के नहीं  सब शेयर नाचते दिखेंगे। उनका कहना है कि भारती एयरटेल में आगे जोरदार तेजी की उम्मीद है। भारती एयरटेल का चार्ट इतना जबरदस्त है जिसको देखकर मंदी करने वालों के दिल में सन्नाटा छा जाएगा। रिलायंस भी एक बार थोड़ी सी गिरावट के बाद जोरदार रफ्तार पकड़ेगा। रिलांयस जल्द ही 1800 रुपए पर जाता दिखेगा

एचयूएल में भी 3050 रुपए का स्तर मुमकिन


एफएमसीजी पैक में भी तेजी दिखेगी। अब तो एचयूएल में भी 3050 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। सुशील का कहना है कि पूरे टेलीकॉम पैक में तेजी आएगी। भारती के साथ ही इंडस टॉवर और वोडाफोन आइडिया में जोरदार तेजी देखने को मिलेगी। एफएमसीजी में डाबर जैसा शेयर भी अब 30 फीसदी कूद मारने के लिए तैयार है।

सुशील ने कहा कि टाटा मोटर्स में तेजी के साफ संकेत दिख रहे हैं। यहां से इस शेयर में 50 फीसदी की तेजी संभाव है। अब तक खूब कुट-पिट चुके बजाज ऑटो, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस भी 15-15 फीसदी की रैली के लिए तैयार हैं। ओएनजीसी में 40-50 फीसदी के मूव की उम्मीद है। वेदांता में भी अच्छी तेजी आ सकती है।

पेंट सेक्टर से फिलहाल दूर रहने की सलाह, प्लेटफॉर्म डिलीवरी और क्विक कॉर्मस स्पेस में जोरदार ग्रोथ की उम्मीद -दिनशॉ ईरानी

निफ्टी में 24480-90 की क्लोजिंग मिलते ही  27000 की कॉल हो जाएगी  ट्रिगर

आईटी शेयरों पर बात करते हुए सुशील ने कहा कि पिछले 10 दिनों में टीसीएस ने भी इस बात की तैयारी कर ली है कि अब मैं भी तैयार हूं और बारात में शामिल होने के लिए आ रहा हूं। इंफोसिस जैसे कुछ शेयर जरूर मुंह फुलाए बैठे हैं। लेकिन पूरा मिडकैप आईटी पैक बारात में शामिल होने के लिए तैयार है। सारे स्टॉक तेजी के लिए तैयार हैं। जिन दिन हमें निफ्टी में 24480-90 रुपए की क्लोजिंग मिल जाएगी उसी दिन 27000 का कॉल ट्रिगर हो जाएगा।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।