आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़ गया। आंकड़ा 1,493.77 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 1,231.58 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडटेड रेवेन्यू करीब 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 23,295.07 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर 2025 तिमाही में यह 19,606.93 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि सितंबर 2026 तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 21,338.88 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 18,119.56 करोड़ रुपये के थे। सितंबर 2026 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 58.48 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
अप्रैल-सितंबर 2026 यानि कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का ऑपरेशंस से कंसोलिडटेड रेवेन्यू 47,943.27 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 40,882.38 करोड़ रुपये था। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 4,093 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो सितंबर 2025 छमाही में 3,457.48 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडटेड रेवेन्यू 88,511.53 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 8,165.84 करोड़ रुपये रहा था।
UltraTech Cement के शेयर में गिरावट
19 अक्टूबर को अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में गिरावट है। शेयर दिन में BSE पर पिछले बंद भाव से 3 प्रतिशत तक टूटकर 10590.05 रुपये के लो तक गया। कंपनी का मार्केट कैप 3.13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर 6 महीनों में 10 प्रतिशत गिरा है। BSE पर शेयर का 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 13,104 रुपये और एडजस्टेड लो 10,329 रुपये है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।