Top 4 Intraday Stocks: अच्छी शुरुआत के बाद ऊपरी स्तरों से बाजार फिसल गया। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों ने बढ़त गंवा दी। निफ्टी 24200 के नीचे आ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स आज outperform कर रहे हैं। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिवांगी सरडा ने सीमेंस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने इंडस टावर्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने चार्ट के चमत्कार के लिए एलएंडटी टेक्निकल सर्विसेस पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने एस्कॉर्ट्स कुबोटा पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Siemens
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Siemens के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 7400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 101.75 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 110 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Axis Securities के राजेश पालवीय ने Indus Towers में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Indus Towers में 351 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 368 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 347 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः L&T Technology Services
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने L&T Technology Services पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि L&T Technology Services में 5545 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 5650-5700 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5550 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Escorts Kubota
Anand Rathi Shares के नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Escorts Kubota का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Escorts Kubota के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 3627 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 4300 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)