बाजार की हाल की तेजी में बैंक ऑफ जापान की नोटों की छपाई का अहम योगदान, रहें सतर्क

एस नरेन ने कहा कि फाइनेंशियल और पावर सेक्टर के वैल्यूएशन अच्छे नजर आ रहे हैं। साथ उन्होंने ये भी कहा कि इस समय फाइनेंशियल सेक्टर में निवेश करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि ये सेक्टर काफी लीवरेज्ड सेक्टर है। एस नरेन को निवेश के लिए बड़े बैंक पसंद हैं। उनका कहना है बड़े बैंकों में निवेशित बने रहना आसान है क्योंकि इनमें कोई बड़ा जोथिम नहीं है

अपडेटेड Jun 02, 2023 पर 4:29 PM
एस नरेन का मानना है कि हाल ही में बाजार में आई निर्बाध तेजी के लंबे समय तक टिकने की संभावना नहीं है। आने वाले वर्षों में बाजार में वोलैटिलिटी में बढ़त देखने को मिलेगी। इसके साथ ही रिटर्न भी मध्यम स्तर का रहेगा

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (ICICI Prudential Asset Management Company) के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफीसर एस नरेन ( S Naren) का कहना है कि भारतीय इक्विटी मार्केट का वैल्यूएशन इसके ऐतिहासिक रेंज से ज्यादा हो सकता है। हालांकि उनका ये भी मनाना है कि देश के मैक्रो इकोनॉमिक इंडीकेटर और इकोनॉमिक ढ़ांचा काफी अच्छी स्थिति में है। CNBC-TV18 को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा कि निवेशको  को विभिन्न निवेश विकल्पों से जुड़े प्रीमियम पर सावधानी से नजर रखनी चाहिए। ऐसा करके ही निवेश के लिए सही वैल्यूशन पर मिलने वाले शेयरों की पहचान की जा सकती है।

फाइनेंशियल और पावर सेक्टर के वैल्यूएशन अच्छे 

इस समय किन सेक्टर के वैल्यूएशन अच्छे दिख रहे हैं? इस सवाल पर एस नरेन ने कहा कि फाइनेंशियल और पावर सेक्टर के वैल्यूएशन अच्छे नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस समय फाइनेंशियल सेक्टर में निवेश करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि ये सेक्टर काफी लीवरेज्ड सेक्टर है। एस नरेन को निवेश के लिए बड़े बैंक पसंद हैं। उनका कहना है बड़े बैंकों में निवेशित बने रहना आसान है क्योंकि इनमें कोई बड़ा जोखिम नहीं है। उनको माइक्रो और वेहिकल फाइनेंश जैसे सेक्टर भी पसंद हैं। लेकिन उनका ये भी मानना है कि इन पर और रिसर्च की जरूरत है।


पावर सेक्टर पर अपनी राय देते हुए एस नरेन ने कहा कि ये एक लंबे चक्र वाली इंडस्ट्री है। अगले 3-5 सालों में पावर सेक्टर की डिमांड में मजबूती कायम रहने का संभावना है। नरेन होटल और एयरलाइन्स शेयरों को लेकर पर भी बुलिश हैं। उनका मानना है कि जी20 सभाओं और भारत में ही अक्टूबर में होने वाले क्रिकेट विश्व कप जैसे आयोजनों से इन सेक्टरों को लाभ होने की उम्मीद है।

फार्मा शेयर लग रहे अच्छे, आईटी पर चिंता कायम

एस नरेन फार्मास्युटिकल सेक्टर को लेकर भी बुलिश हैं। उनका मानना है कि फार्मा सेक्टर इस समय निवेश के शानदार मौके दे रहा है। ये सेक्टर इस समय अपने साइकिल के बॉटम पर है, अब यहां से इसमें जोरदार तेजी देखने को मिलेगी।। फार्मा के जेनरिक सेगमेंट ने समग्र रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। इसके अलावा कुछ ग्लोबल कंपनियां काफी कम प्राइस-टू-अर्निंग रेशियो पर कारोबार कर रही हैं। ऐसे में इन कंपनियों में लंबी अवधि के नजरिए निवेश के काफी अच्छे मौके दिख रहे हैं।

एस नरेन का कहना है कि भारतीय आईटी कंपनियों के कारोबार पर चैटजीपीटी जैसी उभरती टेक्नोलॉजी का क्या प्रभाव पड़ेगा इसको लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। उन्होंने ये भी बताया कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट ने 2022 में हुई पिटाई और वैल्यूएशन के सस्ते होने के बाद न्यू एज इंटरनेट आधारित टेक्नोलॉजी कंपनियों को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है

F&O Manual: निफ्टी का संघर्ष जारी, बाजार की न्यू हाई लगाने की यात्रा खिंच रही लंबी

नरेन का ये भी कहना है कि हाल ही में बाजार में आई तेजी में बैंक ऑफ जापान की तरफ से हाल में की गई नोटों की छपाई का अहम योगदान रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्लोबल सेंट्रल बैंकों ने बाजार में पर्याप्त धन डाला है, जिसका असर विभिन्न क्षेत्रों पर देखने को मिल रहा है।

इस सबके बावजूद निवेशकों के लिए उनकी चेतावनी भी है। उनका मानना है कि हाल ही में बाजार में आई निर्बाध तेजी के लंबे समय तक टिकने की संभावना नहीं है। आने वाले वर्षों में बाजार में वोलैटिलिटी में बढ़त देखने को मिलेगी। इसके साथ ही रिटर्न भी मध्यम स्तर का रहेगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।