अभय अग्रवाल की राय है कि वोडा फोन पीएलसी और इंडस टॉवर डील पूरे टेलीकॉम सेक्टर के लिए एक शुभ संकेत है। बाजार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद अब चुनावी सीजन की अनिश्चितता खत्म हो गई है। अब देशी और विदेशी निवेशक ये देख रहे हैं कि उनके पास भारतीय बाजार में निवेश करने के लिए कहां पर मौके दिख रहे हैं। प्राइवेट बैंकों में अब तक काफी टाइम करेक्शन हुआ है। इनमें बड़े फंडों की काफी ज्यादा होल्डिंग भी है। लेकिन अभी भी ये कहना की बड़े प्राइवेट बैंक में टिकाऊ तेजी आएगी, बड़ा मुश्किल है। बड़े प्राइवेट बैंक अभी भी सस्ते नहीं हैं। कॉस्ट बढ़ने के चलते इनके NIM पर दबाव कायम रहेगा। बड़े प्राइवेट बैंकों में बड़े इनफ्लो की उम्मीद कम है।