Get App

Banking Sector Jobs: प्राइवेट बैंक घटा रहे कर्मचारी, AI और टेक्नोलॉजी से बढ़ी प्रोडक्टविटी

Banking Sector Jobs: देश के बड़े प्राइवेट बैंक AI और टेक्नोलॉजी के जरिए कम कर्मचारियों में ज्यादा काम कर रहे हैं। HDFC, Axis और ICICI जैसे बैंकों में स्टाफ घटा है, जबकि ब्रांच बढ़ रही हैं। आने वाले समय में बैंकिंग नौकरियों का स्वरूप बदल सकता है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 27, 2026 पर 9:12 PM
Banking Sector Jobs: प्राइवेट बैंक घटा रहे कर्मचारी, AI और टेक्नोलॉजी से बढ़ी प्रोडक्टविटी
बैंकों में टेक्नोलॉजी और डिजिटल सिस्टम के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से बड़ा बदलाव हो रहा है।

Banking Sector Jobs: देश के बड़े प्राइवेट बैंक अब 'एम्प्लॉयी ऑप्टिमाइजेशन' की तरफ बढ़ रहे हैं, यानी कम लोगों के साथ ज्यादा काम करने की रणनीति। टेक्नोलॉजी और AI के बढ़ते इस्तेमाल से कई काम ऑटोमेट हो रहे हैं। इससे बैंक कम स्टाफ के साथ भी ज्यादा ब्रांच चला पा रहे हैं।

बड़े बैंकों में कर्मचारियों की संख्या घटी

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, HDFC Bank के कर्मचारियों की संख्या FY26 के अंत में घटकर 2.11 लाख रह गई, जो पिछले साल 2.14 लाख थी। मार्च तिमाही में ही करीब 4,000 कर्मचारी घटे हैं। Axis Bank में भी कर्मचारियों की संख्या घटकर 1.01 लाख रह गई। यह पिछले साल 1.04 लाख थी।

मिड-साइज RBL Bank में FY26 में 13,316 कर्मचारी रहे। FY25 में यह संख्या 14,265 थी। खास बात यह है कि पिछले करीब 10 साल में पहली बार इस बैंक में कर्मचारियों की संख्या घटी है। ICICI Bank में भी गिरावट देखने को मिली। FY25 के आंकड़ों के मुताबिक, कर्मचारियों की संख्या 1.30 लाख रही, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 6,000 कम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें