Yes Bank की इस योजना पर बढ़ी शेयरों की खरीदारी, 6% से ज्यादा चढ़ गए भाव

Yes Bank Share Price: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक Yes Bank के शेयरों में आज अच्छी खरीदारी दिखी। बैंक के एमडी और सीईओ प्रशांत कुमार ने आगे की योजना के बारे में बताया जिसके चलते आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 6 फीसदी से अधिक उछल गए। जानिए क्या है बैंक की योजना जिसके चलते निवेशक आकर्षित दिख रहे हैं और शेयरों को सपोर्ट मिला है

अपडेटेड Jun 08, 2023 पर 5:01 PM
Story continues below Advertisement
निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक Yes Bank की कारोबारी स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। बैंक का मानना है कि अगले तीन साल में इसका नेट इंटेरेस्ट मार्जिन (NIM) 100 बेसिस प्वाइंट्स यानी 1 फीसदी तक सुधर सकता है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक Yes Bank की कारोबारी स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। बैंक का मानना है कि अगले तीन साल में इसका नेट इंटेरेस्ट मार्जिन (NIM) 100 बेसिस प्वाइंट्स यानी 1 फीसदी तक सुधर सकता है। बैंक के एमडी और सीईओ प्रशांत कुमार ने न्यूज एजेंसी रायटर्स से कहा कि लो-कॉस्ट डिपॉजिट्स में उछाल और हायर-यील्ड वाले क्लाइंट्स को अधिक लोन देकर एनआईएम के इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। बैंक के शेयरों की बात करें तो आज इसमें अच्छी तेजी रही। इसके शेयर आज इंट्रा-डे में बीएसई पर 6 फीसदी से अधिक उछलकर 17.18 रुपये पर पहुंच गए थे। हालांकि फिर भाव में थोड़ी सुस्ती आई और फिर यह थोड़ा नरम होकर दिन के आखिरी में 3.59 फीसदी की बढ़त के साथ 16.73 रुपये (Yes Bank Share Price) पर बंद हुआ।

    Yes Bank के सीईओ की क्या है योजना

    बैंक के सीईओ प्रशांत का मानना है कि तीन साल में इसका नेट इंटेरेस्ट मार्जिन एक फीसदी सुधर सकता है। मार्च तिमाही में यह 2.8 फीसदी पर था जो सालाना आधार पर 30 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.30 फीसदी बढ़ा है। दूसरे निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक की बात करें तो इनका नेट इंटेरेस्ट मार्जिन 4 फीसदी से अधिक है। इसके अलावा मुनाफा बढ़ाने के लिए इसका फोकस लोन-लॉस प्रोविजन्स को कम करने पर है। बैंक के सीईओ का कहना है कि करेंट अकाउंट और सेविंग्स अकाउंट में डिपॉजिट्स के रेश्यो यानी CASA को भी सुधारने का भी शानदार मौका है। फिलहाल टोटल डिपॉजिट्स में सीएएसए डिपॉजिट्स का हिस्सा 30.8 फीसदी है।


    Gati के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार, मई के कारोबारी आंकड़े पर 8% का उछाल

    मार्जिन की बात करें तो हायर फी इनकम ग्रोथ पर इसमें सुधार को सपोर्ट मिलेगा। बैंक ऐसे क्लाइंट्स पर फोकस कर रहा है जिनसे हाई मार्जिन मिल सके लेकिन रिस्क बहुत अधिक न हो। प्रशांत के मुताबिक इस वित्त वर्ष 2023-24 में 15-20 फीसदी की क्रेडिट ग्रोथ का लक्ष्य रखा गया है। वहीं एसेट क्वालिटी को लेकर बैंक का मानना है कि प्राइवेट इक्विटी फर्म जेसी फ्लॉवर्स को 48 हजार करोड़ रुपये का बैड लोन ट्रांसफर कर कम से कम 5000 करोड़ रुपये के बैड लोन रिकवरी की उम्मीद है।

    छह महीने में 38% चढ़ गया Paytm, अब मुनाफे के लिए कैसे बनाएं स्ट्रैटेजी?

    इस वित्त वर्ष 11% से अधिक उछले हैं शेयर

    यस बैंक के लिए यह वित्त वर्ष अभी तक बेहतर दिख रहा है। इस वित्त वर्ष में यह 11 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। आज की बात करें तो यह इंट्रा-डे में 6 फीसदी से अधिक उछला था। पिछले साल 20 जून 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 12.26 रुपये और 14 दिसंबर 2022 को एक साल के हाई 24.75 रुपये पर था। आज यह बीएसई पर 16.73 रुपये पर बंद हुआ है जो एक साल के निचले स्तर से 36 फीसदी ऊपर और एक साल के हाई से 32 फीसदी डिस्काउंट पर है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।