वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार में बिकवाली का दौर, जानिए कल कैसी रहेगी इसकी चाल

हालिया तेजी वाले शेयरों में आज भी मुनाफावसूली रही। सबसे ज्यादा पिटाई मिडकैप की हुई.

अपडेटेड Oct 21, 2021 पर 9:43 AM
Story continues below Advertisement

वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार में बिकवाली का दौर चल रहा है। हालिया तेजी वाले शेयरों में आज भी मुनाफावसूली रही। सबसे ज्यादा पिटाई मिडकैप की हुई। मिडकैप इंडेक्स 2 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप 692 प्वाइंट गिरकर 31,478 पर बंद हुआ। PSE,रियल्टी, मेटल शेयरों में भारी बिकवाली रही। ऑटो, फार्मा, FMCG और IT शेयरों में दबाव दिखा। हल्की खरीदारी सिर्फ सरकारी बैंक और मीडिया शेयरों में दिखी। सेंसेक्स में 456 प्वाइंट तो निफ्टी में 152 प्वाइंट की गिरावट रही।

दिग्गज निवेशक सचिन बंसल ने इस मल्टीबैगर स्टॉक में बढ़ाई हिस्सेदारी क्या है आपके पास

निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में तेजी रही। सेंसेक्स 456 प्वाइंट गिरकर 61,260 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 152 प्वाइंट गिरकर 18,267 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 22 प्वाइंट गिरकर 39,518 पर बंद हुआ। मिडकैप 692 प्वाइंट गिरकर 31,478 पर बंद हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि बाजार में चालू करेक्शन ओवर रिएक्शन नहीं बल्कि यह हाई वैल्यूएशन के कारण आया स्वाभाविक करेक्शन है। नियर टर्म में अभी ये जारी रह सकता है। हालांकि भविष्य में भारतीय कंपनियों को सरकार द्वारा सुधार के लिए उठाए गए कदमों और वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान शुरू हुई चाइना प्लस वन रणनीति का फायदा होगा।

Gainers & Losers:हालिया तेजी वाले शेयरों में आज भी मुनाफावसूली, इन स्टॉक्स में रही सबसे ज्यादा हलचल

उन्होंने आगे कहा कि इकोनॉमी के फिर से खुलने, निम्न ब्याज दरों के दौर और  फिजिकल के साथ-साथ निजी क्षेत्र के बढ़ते खर्च का फायदा इकोनॉमी को मिलेगा। जिससे लॉन्ग टर्म आउटलुक अभी भी मजबूत बना हुआ है। उन्होंने ये भी कहा कि इस करेक्शन में सस्ते में मिल रहे अच्छे शेयरों में खरीदारी करने का मौका है। इससे अलावा डिफेंसिव और नई तरह की मांग से जुड़े शेयरों में भी पैसे लगाने का अच्छे मौके हैं।


कल कैसी रहेगी बाजार की चाल

हेम सिक्योरिटीज के मोहित निगम का कहना है कि बाजार में आज लगातार दूसरे दिन बिकवाली का दबाव रहा। यह करेक्शन बाजार के लिए अच्छा है। किसी भी गिरावट में क्वालिटी शेयरों में खरीदारी करनी चाहिए। निफ्टी के लिए 18,100 पर इमिडिएट सपोर्ट नजर आ रहा है।

चॉइस ब्रोकिंग के पलक कोठारी का कहना है कि टेक्निकल फ्रंट पर निफ्टी ने बियरिस इन्गल्फिंग कैंडल पैटर्न (bearish engulfing candle pattern) की पुष्टि की है जो आने वाले कारोबारी सत्र में कमजोरी की ओर संकेत कर रहा है। निफ्टी के लिए 18,200 पर इमिडिएट सपोर्ट नजर आ रहा है, जबकि ऊपर की तरफ 18,600 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।