Promax Power Bonus Share: प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और एग्जीक्यूशन सर्विसेज देने वाली कंपनी Promax Power Ltd अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने जा रही है। बोनस इश्यू का रेशियो 1:1 रहेगा। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट तक जिन शेयरधारकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें हर 1 मौजूदा शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। बोनस शेयर देने के लिए रिकॉर्ड डेट 9 अप्रैल 2024 तय की गई है। Promax Power Ltd, पावर सेक्टर को टर्नकी बेसिस पर इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और कमीशनिंग सर्विसेज देती है।
