Prosus इंडिया में 1 अरब डॉलर से ज्यादा इनवेस्ट करेगी, सीईओ ने इंडिया को शानदार मार्केट बताया

प्रोसस ने इंडिया में 8.6 अरब डॉलर निवेश किया है। सबसे ज्यादा निवेश स्विगी में किया है। इसके अलावा मेशो, रैपिडो, पेयू, अर्बन कंपनी, फार्मईजी सहित करीब 30 कंपनियों में निवेश किया है। इनमें से कई कंपनियां जल्द खुद को स्टॉक मार्केट में लिस्ट कराने जा रही हैं

अपडेटेड May 22, 2025 पर 12:40 PM
Story continues below Advertisement
प्रोसस के दुनियाभर में 2 अरब से ज्यादा कस्टमर्स हैं।

ग्लोबल इनवेस्टमेंट ग्रुप प्रोसस इंडिया में 1 अरब डॉलर से ज्यादा इनवेस्ट करेगी। प्रोसस के सीई फैब्रीशियो ब्लोइसी ने इस बारे में बताया। इस ग्रुप ने स्विगी और मेशो सहति इंडिया के कई स्टार्टअप में बड़ा निवेश किया है। मनीकट्रोल से बातचीत में ब्लोइसी ने इंडिया में अपने प्लान के बारे में बताया। प्रोसस ने इंडिया में 8.6 अरब डॉलर निवेश किया है। सबसे ज्यादा निवेश स्विगी में किया है। इसके अलावा मेशो, रैपिडो, पेयू, अर्बन कंपनी, फार्मईजी सहित करीब 30 कंपनियों में निवेश किया है।

प्रोसेस के इनवेस्टमेंट प्लान में इंडिया की बड़ी भूमिका

Fabricio Bloisi ने कहा, "हम सिर्फ एक इनवेस्टर नहीं हैं। हम अमेरिका और चीन के बाहर सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी बनाना चाहते हैं। इंडिया की इसमें सबसे बड़ी भूमिका हो सकती है।" उन्होंने कहा कि हमने दुनियाभर में कई कंपनियों में निवेश किया है। हमने इंडिया में ऐसी कई कंपनियों में निवेश किया है, जिनकी क्षमता के बारे में अमेरिका और यूरोप को पता नहीं है। उन्होंने कहा कि टेक कंपनी बनने के लिए हम सीखना चाहते हैं। हम सिर्फ एक इनवेस्टर नहीं हैं। हमारा फोकस 3 ईकोसिस्टम-लैटिन अमेरिका, यूरोप और इंडिया- पर है।


AI का इस्तेमाल नहीं करने वाली कंपनियां पिछड़ जाएंगी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में उन्होंने कहा कि वह AI रिव्योल्यूशन पर भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा, "आप 10 साल में जिन बड़ी कंपनियों को देखने जा रहे हैं, वे उन कंपनियों से अलग होंगी जिन्हें आप आज देख रहे हैं। अगर आज कोई कंपनी ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने, कम खर्च में ऑपरेट करने और नए प्रोडक्ट्स के लिए AI का इस्तेमाल नहीं करती है तो उसकी बाजार हिस्सेदारी घटने जा रही है।"

प्रोसस के दुनियाभर में 2 अरब से ज्यादा कस्टमर्स

उन्होने कहा कि प्रोसस के दुनियाभर में 2 अरब से ज्यादा कस्टमर्स हैं। उन्होंने कहा, "हम एक AI कंपनी में इनवेस्ट कर सकते हैं ताकि हम अपने 2 अरब कस्टमर्स का इस्तेमाल कर सके। यह कंपनी अपने प्रोडक्ट्स हमारे 2 अरब कस्टमर्स को डिस्ट्रिब्यूट करेगी जिससे उसकी ग्रोथ काफी तेज होगी। हम ब्राजील, यूरोप और अफ्रीका से मिले सबक का भी इस्तेमाल करेंगे।"

यह भी पढ़ें: IndusInd Bank Fraud: इंडसइंड बैंक में नया क्या फ्रॉड हुआ है, यह ग्राहकों और इनवेस्टर्स के लिए कितना चिंताजनक है?

प्रोसस के इनवेस्टमेंट की वैल्यू 50 अरब डॉलर हो जाएगी

इंडिया में अपने इनवेस्टमेंट के बारे में उन्होंने कहा,"अभी हमारा इनवेस्टमेंट 8.6 अरब डॉलर है, जो 50 अरब डॉलर हो जाएगा। मैं इनवेस्टमेंट नहीं मार्केट वैल्यू की बात कर रहा हूं। मैं इंडिया में कुछ और अरब डॉलर इनवेस्ट कर सकता हूं। इंडिया को लेकर हमारी सोच बड़ी है। हम टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव होते देख रहे हैं, जिसमें AI का बड़ा हाथ है। हमारे लिए इंडिया एक शानदार मार्केट है। यह बहुत बड़ा है। हमें भी इसके हिसाब से बड़ा सोचना होगा।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।