Vedanta ग्रुप की इस कंपनी के शेयर में आ सकती है तूफानी तेजी, 13 ब्रोकरेज फर्मों की खरीदने की सलाह

वेदांता एल्युमीनियम को कवर करने वाले 14 एनालिस्ट्स में से 13 ने इसे खरीदने की सलाह दी है। सिर्फ एक एनालिस्ट ने कंपनी के शेयर को बेचने की सलाह दी है। 12 महीने का शेयर का कनसेंस टारगेट प्राइस 512.92 रुपये है

अपडेटेड Oct 29, 2026 पर 11:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
29 अक्तूबर को कंपनी का शेयर 11:15 बजे 2.69 फीसदी गिरकर 349.55 रुपये पर चल रहा था।

वेदांता एल्युमीनियम के शेयरों में तूफानी तेजी आ सकती है। कई ब्रोकरेज फर्मों ने इस शेयर में उछाल की उम्मीद जताई है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने शेयर पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है। उसने शेयर के लिए 525 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि बुधवार के 359 रुपये के क्लोजिंग लेवल से यह शेयर करीब 46 फीसदी चढ़ सकता है।

मोतीलाल ओसवाल की शेयर पर बाय रेटिंग

मोतीलाल ओसवाल फाइनेशियल सर्विसेज ने भी वेदांता एल्युमीनियम के शेयर पर 'buy' की अपनी रेटिंग बनाए रखी है। लेकिन, उसने टारगेट प्राइस 500 रुपये से घटाकर 480 रुपये कर दिया है। इसका मतलब है कि बुधवार के क्लोजिंग लेवल से यह शेयर करीब 34 फीसदी बढ़ सकता है।


सितंबर तिमाही के नतीजे उम्मीद से थोड़े बेहतर

सीएलएसए ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सितंबर तिमाही के वेदांता एल्युमीनियम के नतीजे उम्मीद से थोड़े बेहतर रहे। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि FY27 में कंपनी का EBITDA 5 अरब डॉलर रह सकता है। इसमें कॉस्ट में कमी लाने के उपायों और स्मेल्टर रैंप-अप का हाथ होगा। मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि FY26 और FY28 के बीच कंपनी की EBITDA की सीएजीआर करीब 22 फीसदी रह सकती है।

रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 4.4 फीसदी बढ़ा

सितंबर तिमाही में वेदांता का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 4.4 फीसदी बढ़कर 22,324 करोड़ रुपये रहा। लेकिन, नेट प्रॉफिट 6 फीसदी घटकर 6,187 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 1.8 फीसदी गिरकर 10,113 करोड़ रुपये रहा। एबिड्टा मार्जिन घटकर 45.3 फीसदी पर आ गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 48.1 फीसदी था।

वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स पर बढ़ा फोकस

मोतीलाल ओसवाल ने कहा है कि सितंबर तिमाही में कंपनी के प्रदर्शन में ज्यादा वॉल्यूम और फेवरेबल फॉरेन एक्सचेंज मूवमेंट्स का हाथ रहा। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि वेदांता एल्युमीनियम ने वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी बढ़ाकर 90 फीसदी से ज्यादा करने का टारगेट तय किया है। कंपनी के मैनेजमेंट ने भारतीय एल्युमीनियम की डिमांड 2025-2030 के बीच करीब 40 फीसदी बढ़ने का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें: Jio Share Price: धांसू लिस्टिंग के बाद दूसरे दिन चढ़ा शेयर, 33% बढ़ा पैसा, अब आगे क्या करें

14 में से 13 एनालिस्ट्स की खरीदने की सलाह

ब्लूमबर्ग के एनालिस्ट्स कनसेंस डेटा के मुताबिक, वेदांता एल्युमीनियम को कवर करने वाले 14 एनालिस्ट्स में से 13 ने इसे खरीदने की सलाह दी है। सिर्फ एक एनालिस्ट ने कंपनी के शेयर को बेचने की सलाह दी है। 12 महीने का शेयर का कनसेंस टारगेट प्राइस 512.92 रुपये है। इसका मतलब है कि यह शेयर करीब 43 फीसदी चढ़ सकता है। 29 अक्तूबर को कंपनी का शेयर 11:15 बजे 2.69 फीसदी गिरकर 349.55 रुपये पर चल रहा था। इस साल कंपनी का शेयर 29 फीसदी से ज्यादा गिरा है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।