Get App

Protean eGov Share Price: टेक कंपनी को आधार सेवा केंद्र बनाने के लिए मिला ₹1160 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक

Protean eGov Share Price: प्रोटियन ई-गव टेक्नोलॉजीज को UIDAI से ₹1160 करोड़ का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके कंपनी 188 जिलों में आधार सेवा केंद्र बनाएगी और चलाएगी। इससे कंपनी के शेयरों में हलचल दिख सकती है। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 25, 2025 पर 8:10 PM
Protean eGov Share Price: टेक कंपनी को आधार सेवा केंद्र बनाने के लिए मिला ₹1160 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक
Protean eGov के शेयर सोमवार को 3.85% की गिरावट के साथ ₹818.30 पर बंद हुए।

Protean eGov Share Price: प्रोटियन ई-गव टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Protean eGov Technologies Ltd ) को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) से करीब ₹1,160 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है।

इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी 188 जिलों में आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) स्थापित करेगी और चलाएगी। इन केंद्रों पर लोग आधार से जुड़ी सेवाएं जैसे नया नामांकन, जानकारी अपडेट और सुधार करवा सकेंगे। यहां सेवाएं अपॉइंटमेंट और वॉक-इन, दोनों तरीकों से मिलेंगी।

छह साल तक चलेगा कॉन्ट्रैक्ट

यह कॉन्ट्रैक्ट छह साल के लिए है और इसे पब्लिक सर्विस प्रोजेक्ट की तरह आउटसोर्सिंग मॉडल पर चलाया जाएगा। UIDAI खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में बढ़ती मांग को देखते हुए ऐसे केंद्रों की संख्या बढ़ा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें