सुरक्षित और रिस्क-फ्री इंवेस्टमेंट करने के लिहाज से FD सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। FD में सुरक्षित रहने के साथ गारंटी के साथ रिटर्न भी देता है। इसमें जमाकर्ताओं को सेविंग अकाउंट के मुकाबले अधिक ब्याज दर मिलती है। हरेक बैंक में FD पर ब्याज दरें अलग-अलग होती हैं।

साथ ही सीनियर सिटीजन्स को FD (fixed deposits) पर अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है। लगभग सभी बैंक आम लोगों के मुकाबले सीनियर सिटिजन्स को 0.5% अतिरिक्त देते हैं। आज हम आपको उन टॉप 10 सरकारी बैंकों (PSU Bank) के नाम बता रहे हैं जो FD पर सबसे बेहतर ब्याज दरें मुहैया करा रहे हैं। ये ब्याज दरें 5 से 10 साल के लॉन्ग टर्म निवेश पर 2 करोड़ रुपये तक के डिपोजिट्स की हैं।

फिक्स्ड डिपोडिट पर सबसे अधिक ब्याज यूनियन बैंक (Union Bank) ऑफर कर रही है। लॉन्ग टर्म FD पर बैंक 5.60% इंटरेस्ट दे रही है। वहीं, सीनियर सिटीजन्स को 6.10% ब्याज मिल रहा है। अधिक ब्याज देने में दूसरे नंबर पर केनरा बैंक (Canara Bank) है। यह लॉन्ग टर्म FD पर 5.50% ब्याज दे रही है, जबकि सीनियर सिटीजंन्स को 6.00% ब्याज मिल रहा है।

FD पर अधिक इंटरेस्ट देने की सूची में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) तीसरे नंबर पर है। SBI अपने कस्टमर्स को 5.40% इंटरेस्ट दे रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 6.20% की दर से ब्याज मिलता है। इसके साथ बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) 5.30% और पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) भी 5.30% इंटरेस्ट दे रहा है। ये दोनों बैंक सीनियर सिटीजन्स को 5.80% ब्याज देते हैं।

पंजाब एंड सिंध बैंक जमाकर्ताओं को लॉन्ग टर्म FD पर 5.25% इंटरेस्ट दे रहा है। साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा भी इतना ही ब्याज ऑफर कर रही है। ये दोनों बैंक सीनियर सिटी जन्स को 5.75% ब्याज देते हैं। इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) 5.20%, इंडियन बैंक (Indian Bank) 5.15% और IDBI Bank अपने ग्राहकों को लॉन्ग टर्म FD पर 5.10% दे रहे हैं। ये तीनों बैंक भी सीनियर सिटीजन्स को 0.5% अधिक इंटरेस्ट ऑफर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।