Get App

इस डिफेंस स्टॉक ने 2022 में दिया 112% का दमदार रिटर्न, कब तक जारी रहेगी उड़ान?

HAL एयरक्राफ्ट, हेलिकॉप्टर, एयरोइंजन, एवियॉनिक्स, एसेसरीज और एयरोस्पेस स्ट्रक्चर्स सहित कई प्रोडक्ट्स की डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चर, रिपेयर, ओवरहॉल, अपग्रेड और सर्विस आदि से जुड़ी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 13, 2022 पर 8:44 AM
इस डिफेंस स्टॉक ने 2022 में दिया 112% का दमदार रिटर्न, कब तक जारी रहेगी उड़ान?
HAL के शेयर का शेयर बाजार में मार्च 2018 में आगाज हुआ था

Hindustan Aeronautics HAL Shares : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (एचएएल) के शेयरों की ऊंची उड़ान 2022 में जारी है। सोमवार, 12 सितंबर को बीएसई पर शेयर 7.44 फीसदी की तगड़ी रैली के साथ 2,613.15 रुपये पर बंद हुआ और इंट्राडे में शेयर ने 2,639 रुपये का अपना रिकॉर्ड हाई छूआ। शेयर को बड़े ऑर्डर के साथ मजबूत आउटलुक के दम पर सपोर्ट मिल रहा है।

इस साल यानी 2022 में अभी तक 112 फीसदी का दमदार रिटर्न दे चुका है, जबकि एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (S&P BSE Sensex) इस दौरान सिर्फ 1.7 फीसदी ही मजबूत हुआ है।

मार्च 2018 में आया था IPO

HAL के शेयर का शेयर बाजार में मार्च 2018 में आगाज हुआ था। कंपनी ने 1,215 रुपये प्रति शेयर की दर से आईपीओ के जरिये 4,113 करोड़ रुपये जुटाए थे। स्टॉक ने 24 मार्च, 2020 को अपना 448 रुपये का रिकॉर्ड लो छूआ था, तब से शेयर 475 फीसदी चढ़ चुका है। पिछले छह महीने में शेयर ने 83 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें