Get App

Bharat Electronics को मिले 1155 करोड़ रुपये के कई ऑर्डर, 5 साल में 695% रिटर्न दे चुका है स्टॉक

Bharat Electronics के शेयरों ने पिछले 6 महीने में 35 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 55 फीसदी भाग चुके हैं। पिछले एक साल में इसने 99 परसेंट का तगड़ा रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 5 सालों में इसके निवेशकों को 695 फीसदी का मुनाफा हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 11, 2024 पर 7:26 PM
Bharat Electronics को मिले 1155 करोड़ रुपये के कई ऑर्डर, 5 साल में 695% रिटर्न दे चुका है स्टॉक
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को 1,155 करोड़ रुपये के कई ऑर्डर मिले हैं।

Bharat Electronics share: पब्लिक सेक्टर की नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को 1,155 करोड़ रुपये के कई ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी है। कंपनी के शेयरों में आज 11 सितंबर को 0.79 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 288.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2.10 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 340.35 रुपये और 52-वीक लो 127 रुपये है।

कोचीन शिपयार्ड से मिला ₹850 करोड़ का ऑर्डर

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार इन ऑर्डर में से BEL ने एक्स बैंड में स्वदेशी मल्टी फंक्शन रडार की सप्लाई के लिए कोचीन शिपयार्ड से ₹850 करोड़ का ऑर्डर हासिल किया है। यह रडार पूरी तरह से स्वदेशी है और इसे DRDO द्वारा डिजाइन किया जाएगा और BEL द्वारा निर्मित किया जाएगा। BEL ने कहा कि यह रडार नौसेना के जहाजों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए हवाई लक्ष्यों को डिटेक्ट करने, प्राप्त करने और ट्रैक करने में सक्षम होगा।

BEL को 305 करोड़ का ऑर्डर भी मिला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें