HAL Share Price: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर आज रॉकेट बने हुए हैं। इसकी वजह कंपनी का एक खुलासा है जिसमें इसने बताया कि इसे 8073 करोड़ रुपये का भारी-भरकम ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर ने तो शेयरों को लेकर होड़ मच गई और इंट्रा-डे में यह 4 फीसदी से अधिक उछल गया। मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी तो आई है लेकिन अभी भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। दिन के आखिरी में BSE पर यह 4.18 फीसदी की बढ़त के साथ 3167.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ है है। इंट्रा-डे में यह 4.53 फीसदी उछलकर 3177.70 रुपये तक पहुंच गया था।
HAL को कैसा ऑर्डर मिला है?
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को डिफेंस मिनिस्ट्री ने ₹8,073 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर इंडियन आर्मी और इंडियन कोस्ट गार्ड के लिए 34 एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर्स (ALH) ध्रुव एमके 3 के लिए मिला है। इस प्रोजेक्ट के दौरान करीब 1.90 करोड़ घंटे का रोजगार तैयार होगा। इसके अलावा प्रोजेक्ट के तहत 200 से अधिक MSMEs और 70 से अधिक लोकल वेंडर्स को भी इक्विपमेंट की सप्लाई का काम मिलेगा। एचएएल के मुताबिक इससे आत्मनिर्भर भारत (Aatmanirbhar Bharat) की पहल को मजबूती मिलेगी।
ALH Dhruv Mk III के बारे में
इंडियन आर्मी वर्जन एएलएच ध्रुव एमके 3 (यूटिलिटी) को खोजबीन और बचाव, टुकड़ी के आवागमन, इंटर्नल कार्गो, कैजुअलर्टी एवैकुएशन इत्यादि के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसने सियाचीन ग्लेशियर और लद्दाख जैसी ऊंचाई जगहों पर भी अपना दम-खम साबित कर दिया है। इसके अलावा इंडियन कोस्ट गार्ड वर्जन ALH Mk III MR (Maritime Role) खोजबानी और बचाव, रैपेलिंग ऑपरेशंस, कार्गो और पर्सनल ट्रांसपोर्टेशन, पॉलूशन रिस्पांस और मेडिकल कैजुअल्टी एवैक्यूएशन के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसने समुद्रों और जमीन पर काफी विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी क्षमता साबित की है।