PSU Stocks: सरकारी कंपनी के शेयरों में 16% की तेजी, नतीजों के बाद खरीदने की होड़, 68% बढ़ा शुद्ध मुनाफा

New India Assurance Company Share Price: सरकारी बीमा कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (New India Assurance Company Ltd) के शेयरों में बुधवार 30 जुलाई को भारी तेजी देखने को मिली। शेयर में कारोबार के दौरान में 16% से भी अधिक उछाल आया और इसका भाव 202.50 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि इस तेजी के बावजूद इस साल अब तक यह स्टॉक करीब 3.5 फीसदी नीचे है

अपडेटेड Jul 30, 2025 पर 2:01 PM
Story continues below Advertisement
PSU Stocks: न्यू इंडिया एश्योरेंस का आईपीओ साल 2017 में 800 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था

New India Assurance Company Share Price: सरकारी बीमा कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (New India Assurance Company Ltd) के शेयरों में बुधवार 30 जुलाई को भारी तेजी देखने को मिली। शेयर में कारोबार के दौरान में 16% से भी अधिक उछाल आया और इसका भाव 202.50 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि इस तेजी के बावजूद इस साल अब तक यह स्टॉक करीब 3.5 फीसदी नीचे है। न्यू इंडिया एश्योरेंस के शेयरों में यह तूफानी तेजी उसके जून तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आया है।

शुद्ध मुनाफे में 68.56% की छलांग

न्यू इंडिया एश्योरेंस ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 68.56% बढ़कर 392 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 233 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी की कुल इनकम भी इस दौरान सालाना आधार पर 12.32% बढ़कर 11,080.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 9,865.29 करोड़ रुपये थी।

प्रीमियम में बढ़ोतरी, अंडरराइटिंग लॉस भी बढ़ा


कंपनी का नेट अर्न्ड प्रीमियम (NEP) जून तिमाही में 9,423.99 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 10.26% की बढ़ोतरी को दिखाता है। कंपनी ने इस तिमाही में 1,754.32 करोड़ रुपये का अंडरराइटिंग लॉस दर्ज किया, जो पिछले साल के 1,576.55 करोड़ रुपये से अधिक है।

कंपनी का ग्रॉस प्रीमियम रिटेन (Gross Premium Written) 13.1% बढ़कर 13,445.53 करोड़ रुपये रहा। वहीं नेट प्रीमियम रिटेन (Net Premium Written) 13.21% बढ़कर 10,902.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 9,627.23 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का सॉल्वेंसी रेशियो भी बेहतर होकर 1.87 रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल 1.83 था।

सेगमेंट के आधार पर परफॉर्मेंस

सेगमेंट के आधार पर बांट करे तों हेल्थ सेगमेंट का NEP 16.11% बढ़कर ₹6,388.46 करोड़ रहा। इस सेगमेंट में कंपनी को ₹1,188.43 करोड़ का अंडरराइटिंग लॉस हुआ, जो पिछले साल के ₹1,124.85 करोड़ से ज्यादा है। वहीं मोटर सेगमेंट का NEP 5.31% बढ़कर ₹2,593.74 करोड़ रहा। इसमें भी अंडरराइटिंग लॉस घटकर ₹825 करोड़ रह गया, जो पिछले साल ₹946 करोड़ था। फायर सेगमेंट का NEP 20.85% बढ़कर ₹884 करोड़ हो गया। इस सेगमेंट में अंडरराइटिंग प्रॉफिट बढ़कर ₹353 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यह ₹348 करोड़ था।

इसके अलावा मरीन सेगमेंट का NEP 3.38% बढ़कर ₹183 करोड़ रहा। इसमें अंडरराइटिंग प्रॉफिट 67.49% बढ़कर ₹29 करोड़ हो गया। वहीं इंजीनियरिंग सेगमेंट का NEP 59.76% बढ़कर ₹177 करोड़ रहा। इस सेगमेंट में अंडरराइटिंग प्रॉफिट घटकर ₹34 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹84 करोड़ था।

IPO प्राइस से काफी नीचे शेयर

दोपहर 1.50 बजे के करीब, न्यू इंडिया एश्योरेंस के शेयर 15 फीसदी की तेजी के साथ 199.55 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस सरकारी कंपनी का आईपीओ साल 2017 में 800 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था। तब से लेकर अब तक, 2023 को छोड़कर कंपनी के शेयर ने किसी भी साल अपने निवेशकों को पॉजिटिव रिटर्न नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें- Stock Crash: बस कुछ ही मिनटों में शेयर 90% क्रैश, निवेशक हुए बर्बाद, जानिए घोटालेबाजों ने क्या किया खेल

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।