Stock Crash: बस कुछ ही मिनटों में शेयर 90% क्रैश, निवेशक हुए बर्बाद, जानिए घोटालेबाजों ने क्या किया खेल

Pump and Dump Alert: अमेरिकी शेयर मार्केट में मंगलवार को एक शेयर में बड़ा 'पंप एंड डंप' खेल देखने को मिला। चाइनीज हेल्थकेयर कंपनी फेटॉन होल्डिंग्स लिमिटेड (Pheton Holdings Ltd) के शेयर कुछ ही मिनटों में 90% तक गिर गए। यह कंपनी अमेरिका के नैस्डेड एक्सचेंज पर लिस्टेड है। यह गिरावट ऐसे समय में आई, जब 'बियर केव रिसर्च'एक रिपोर्ट ने दावा किया था कि यह स्टॉक एक "पंप एंड डंप स्कीम" का शिकार हो सकता है

अपडेटेड Jul 30, 2025 पर 11:47 AM
Story continues below Advertisement
Pump and Dump Alert: अमेरिकी बाजार में लिस्टेड कई चीनी कंपनियों के शेयरों में ऐसे ही अचानक गिरावट के मामले सामने आ चुके हैं

Pump and Dump Alert: अमेरिकी शेयर मार्केट में मंगलवार को एक शेयर में बड़ा 'पंप एंड डंप' खेल देखने को मिला। चाइनीज हेल्थकेयर कंपनी फेटॉन होल्डिंग्स लिमिटेड (Pheton Holdings Ltd) के शेयर कुछ ही मिनटों में 90% तक गिर गए। यह कंपनी अमेरिका के नैस्डेड एक्सचेंज पर लिस्टेड है। यह गिरावट ऐसे समय में आई, जब 'बियर केव रिसर्च'एक रिपोर्ट ने दावा किया था कि यह स्टॉक एक "पंप एंड डंप स्कीम" का शिकार हो सकता है।

फेटॉन होल्डिंग्स लिमिटेड के शेयर मंगलवार 31.25 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर खुले थे, जो सोमवार के क्लोजिंग प्राइस 30.96 डॉलर के करीब था। लेकिन शुरुआती मिनटों में ही शेयर 11% गिर गए, जिसके बाद इसमें कारोबार रुक गया। करीब 90 मिनट बाद ट्रेडिंग दोबारा शुरू हुई तो शेयरों में गिरावट और तेज हो गई और इसका भाव 89% तक लुढ़क गया। इसके बाद ट्रेडिंग फिर से रोक दी गई।

दिनभर में इस शेयर कम से कम आठ बार ट्रेडिंग रोकनी पड़ी थी क्योंकि इसमें गिरावट का सिलसिला बढ़कर 95% तक पहुंच गया। आखिरकार दिन के अंत में यह शेयर 1.65 डॉलर के भाव पर बंद हुआ।


मार्केट कैप में भारी गिरावट

इस तेज गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप 76.5 करोड़ डॉलर से घटकर अब सिर्फ 4.08 करोड़ डॉलर रह गया।

Bear Cave Research के एडविन डॉर्सी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, "ये अपुष्ट अफवाहें एक परिचित पैटर्न से मेल खाती हैं, जिसमें विदेशी स्टॉक स्कैमर्स अमेरिकी एक्सचेंज पर लिस्टेड चाइनीज कंपनियों को झूठे मर्जर एंड एक्विजिशन (M&A) के दावों से प्रमोट करते हैं और फिर अचानक शेयरों में 90% या उससे ज्यादा की गिरावट आ जाती है।"

झूठे M&A दावों का आरोप

रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि स्कैमर्स यानी घोटालेबाजों ने झूठी अफवाहें फैलाईं कि फेटॉन होल्डिंग्स लिमिटेड का एक अमेरिकी फार्मा कंपनी Gilead Sciences Inc अधिग्रहण कर सकती है या इसके साथ एक बड़ी साझेदारी हो सकती है। स्कैमर्स ने कहा कि यह सौदा 6 अगस्त तक हो सकता है।

Bear Cave ने अमेरिकी नियामकों से शेयर में ट्रेडिंग रोकने की मांग की थी क्योंकि उन्हें लगता है कि विदेशी समूह शेयर की कीमत में हेरफेर कर रहे हैं और यह शेयर निकट भविष्य में भारी गिरावट का शिकार हो सकता है।

Gilead ने टिप्पणी करने से किया इनकार

गिलियड साइसेंज के प्रवक्ता ने इस रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। प्रवक्ता ने कहा, "हमारा नियम है कि हम बाजार की अफवाहों या अटकलों पर टिप्पणी नहीं करते।"

YTD में 600% उछला था स्टॉक

बता दें कि फेटॉन होल्डिंग्स के शेयरों में साल की शुरुआत से अब तक 600% तक की बंपर तेजी आई थी। लेकिन अब यह स्टॉक अचानक क्रैश हो गया, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले

फेटॉन होल्डिंग्स लिमिटेड का यह मामला अकेला नहीं है। इस साल अमेरिकी बाजार में लिस्टेड कई चीनी कंपनियों के शेयरों में ऐसे ही अचानक गिरावट के मामले सामने आ चुके हैं। रुआनयुन एडाई टेक्नोलॉजी इंक के शेयरों में 14 जुलाई को 91% की गिरावट आई थी। चाइना लिबरल एजुकेशन होल्डिंग्स लिमिटेड के शेयरों में जनवरी में एक ही दिन में 98% की गिरावट आई थी। वहीं स्किनकेयर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी पार्क हा बायोलॉजिकल टेक्नोलॉजी कंपनी के शेयरों में 8 जुलाई को 93% की गिरावट आई थी।

यह भी पढ़ें- Tata Motors Shares: टाटा ग्रुप के दूसरे सबसे बड़े सौदे की संभावना पर बिगड़ी चाल, 4% टूटे शेयर

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।