PTC Industries Share Price: शेयर में 15% का बंपर उछाल, Q4 में मुनाफा 144% बढ़ने से जबरदस्त खरीद

PTC Industries Share Price: कंपनी क्रिटिकल और सुपर क्रिटिकल एप्लीकेशंस के लिए हाई क्वालिटी इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाती है। कस्टमर्स में रॉल्स रॉयस, Siemens, GE, Alstom, मेटसो, एमर्सन जैसे नाम शामिल हैं

अपडेटेड Jun 01, 2026 पर 4:29 PM
मार्च 2026 तिमाही के दौरान PTC Industries का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 85 प्रतिशत बढ़ गया।

PTC इंडस्ट्रीज के शेयरहोल्डर 1 जून को जबरदस्त मुनाफे में हैं। शुरुआती कारोबार में शेयर की कीमत पिछली क्लोजिंग से 19.5 प्रतिशत तक उछली। BSE पर भाव 19189.95 रुपये के हाई तक गया है। बाद में 15 प्रतिशत बढ़त के साथ 18488.80 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने पिछले सप्ताह शनिवार को तिमाही नतीजे जारी किए थे। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 85 प्रतिशत बढ़कर 225.47 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले रेवेन्यू 121.91 करोड़ रुपये था। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 144 प्रतिशत के बंपर उछाल के साथ 59.91 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 24.57 करोड़ रुपये था।

कंपनी क्रिटिकल और सुपर क्रिटिकल एप्लीकेशंस के लिए हाई क्वालिटी इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाती है। यह एयरोस्पेस, LNG प्रोसेसिंग, ऑयल एंड गैस मरीन, एनर्जी, पल्प एंड पेपर, पेट्रोकेमिकल, सस्टेनेबिलिटी और अन्य तरह की इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज को सर्विसेज देती है। इसके 75% से ज्यादा प्रोडक्ट एक्सपोर्ट होते हैं। कंपनी के कस्टमर्स में रॉल्स रॉयस, Siemens, GE, Alstom, मेटसो, एमर्सन जैसे नाम शामिल हैं।

PTC Industries शेयर 2 साल में 120 प्रतिशत मजबूत


शेयर में आए तगड़े उछाल के बाद PTC Industries का मार्केट कैप बढ़कर 27700 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 59.72 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 2 साल में 120 प्रतिशत और 3 साल में 640 प्रतिशत भागा है। 5 साल का रिटर्न 2100 प्रतिशत से ज्यादा है।गोल्डमैन सैक्स ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 25,770 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है।

FY26 के दौरान कितनी कमाई

पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 101.56 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 61 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 602.77 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 में 308 करोड़ रुपये रहा था।

Indigo Share Price: Q4 नतीजों के बाद ज्यादातर ब्रोकरेज बुलिश, खरीदने की सलाह; शेयर खुलते ही 5% तक उछला

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।