PUBG New State: क्राफ्टन (Krafton) के नेक्सड जनरेशन बैटल टाइटल गेम पबजी न्यू स्टेट (PUBG New State) गेम को फाइनली आज यानी गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) का पबजी न्यू स्टेट अब भारत में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। PUBG New State का इस्तेमाल 2 GB और उससे ज्यादा रैम वाले स्मार्टफोन में ही किया जा सकेगा। साथ ही स्मार्टफोन CPU 64 bit बेस्ड होना चाहिए।
नया एक्शन टाइटल Google Play के माध्यम से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है, जबकि इसकी ऐप्पल ऐप स्टोर लिस्टिंग से पता चलता है कि गेम 12 नवंबर से इंस्टॉल करने के लिए उपलब्ध होगा। अगर आप एंड्राइड यूजर्स हैं, तो PUBG New State केवल एंड्राइड 6.0 और उससे ऊपर के एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम को ही सपोर्ट करेगा।
कुछ समय पहले ही PUBG New State ने ग्लोबल मार्केट में दस्तक दी थी। यह गेम साल 2051 के बैटल पर बेस्ड है। इसमें इंप्रूव्ड ग्रॉफिक्स और गनप्ले दिया गया है। PUBG News State में नया मैप फीचर, रिटर्निंग गेम मोड्स, यूनीक गेम मशीन आदि कई सर्विस दी गई है। गेम एंड्राइड के साथ iOS यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है।
Google Play पर PUBG New State का साइज लगभग 1.4GB है, लेकिन यह सभी स्मार्टफ़ोन में अलग-अलग साइज का हो सकता है। कंपनी का कहना है कि गेम डाउनलोड करने के लिए Android वर्जन 6 और इसके बाद का वर्जन होना जरूरी है। अगर आप iOS यूजर्स हैं, तो PUBG New State iOS 13 और उसके बाद के वर्जन को सपोर्ट करेगा।
Krafton ने कहा था कि नया गेम वैश्विक स्तर पर 17 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होगा। यह स्पष्ट नहीं है कि iOS पर लॉन्च में देरी क्यों हो रही है। एंड्रॉइड पर गेमर्स को गेम खेलने में त्रुटियों का भी सामना करना पड़ सकता है क्योंकि क्राफ्टन का कहना है कि शीर्षक दो घंटे के लिए रखरखाव चल रहा है। PUBG New State के लिए फास्ट इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी। साथ ही आपके फोन में स्पेस होना चाहिए।
PUBG New State के इस्तेमाल को लेकर भारतीय यूजर्स को सर्वर की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यूजर्स PUBG New State को डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। इस्तेमाल के दौरान Unable to conncet to the server की समस्या का सामना कर रहे हैं। PUBG की मानें, तो यूजर्स भारतीय समयानुसार 11.30 बजे के बाद PUBG New State का इस्तेमाल कर पाएंगे।