Get App

Option Strategy: पुट-कॉल रेशियो से मिल रहे तेजी के संकेत, निफ्टी जल्द ही हिट कर सकता है ऑल टाइम हाई

साप्ताहिक आधार पर देखें तो अलग-अलग सेक्टरों का रुझान मिला जुला रहा है। बैंकिंग, फाइनेंशिल, रियलिटी और मेटल आउट परफॉर्म करते नजर आए हैं

Translated By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 07, 2022 पर 9:47 AM
Option Strategy: पुट-कॉल रेशियो से मिल रहे तेजी के संकेत, निफ्टी जल्द ही हिट कर सकता है ऑल टाइम हाई
आगे हमें तमाम ग्लोबल और डोमेस्टिक इवेंट होते नजर आएंगे। ऐसे में FII अपनी पोजीशन हल्की रखते हुए हेजिंग की रणनीति अपना रहे हैं

Shilpa Rout-Derivatives Lead Analyst-Prabhudas Lilladher

Option strategy: तमाम बड़े इवेंट्स के बीच भारतीय बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। हमारे बाजार में बुल्स का जोश देखने लायक है। बाजार में हर गिरावट पर खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी के वीकली ऑप्शन चेन से साफ होता है कि 18000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली है। इस स्ट्राइक पर 1.5 लाख से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं। अब ये एक मजबूत सुरक्षा दीवार बन गया है। 19000 की स्ट्राइक प्राइस पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स नजर आ रहे हैं। इस स्ट्राइक प्राइस पर 1 लाख से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट हुए हैं। इसके बाद दूसरे इमीडिएट स्ट्राइक पर भी बड़ी मात्रा में कॉल राइटिंग देखने को मिली है। ये इस बात का संकेत है कि निफ्टी में वर्तमान स्तर से और तेजी आ सकती है।

पुल कॉल रेशियो 1.5 पर नजर आ रहा है। जो बुल्स के लिए अच्छा माहौल बना रहा है। इससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि निफ्टी एक बार फिर से हमें नया हाई लगाते नजर आ सकता है। वीकली एक्सपायरी पर बैंक निफ्टी में 41000 के स्ट्राइक पर कुछ पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर हमें 70000 कॉन्ट्रैक्ट देखने को मिले। इसके बाद 40500 की स्ट्राइक पर कुछ पुट राइटिंग देखने को मिली है। ये इस बात की ओर संकेत कर रहा है कि निफ्टी में सीमित गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

41500 पर कॉल राइटर देखने को मिले हैं। इस स्ट्राइक पर एक लाख से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट हुए हैं। इसके बाद 45500 की स्ट्राइक पर 90000 कॉन्ट्रैरक्ट देखने को मिले हैं। जो इस बात का संकेत है कि बैंक निफ्टी भी हमें जल्द ही नए हाई लगाता नजर आ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें