Get App

PVR INOX Share: ब्रोकरेज ने तेजी की जताई उम्मीद, चेक करें कितना है टारगेट

पिछले एक महीने में PVR INOX के शेयरों में करीब 7 फीसदी की तेजी देखी गई है। हालांकि, पिछले 6 महीने में यह शेयर 13 फीसदी टूट गया। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 4 फीसदी का रिटर्न मिला है। वहीं, पिछले 4 सालों में स्टॉक ने 44 फीसदी का रिटर्न दिया है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jun 23, 2024 पर 7:33 PM
PVR INOX Share: ब्रोकरेज ने तेजी की जताई उम्मीद, चेक करें कितना है टारगेट
अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो PVR INOX के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो PVR INOX के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को कम समय में तगड़ा रिटर्न दिया है। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 3.87 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1437.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 14,107 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1,879.75 रुपये और 52-वीक लो 1,203.70 रुपये है।

कितना है PVR INOX का टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल फाइनेंशियल ने PVR INOX के शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज ने 20 जून 2024 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और 1650 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों में करीब 15 फीसदी की रैली आने की संभावना है।

ब्रोकरेज फर्म ने रिपोर्ट में कहा, "पीवीआर आईनॉक्स के कमजोर शेयर प्रदर्शन से पता चलता है कि पिछली कुछ तिमाहियों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के खराब प्रदर्शन के बाद वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही भी निराशाजनक साबित हो रही है, क्योंकि IPL, टी20 वर्ल्ड कप और आम चुनाव फिल्म रिलीज के लिए बाधा बन रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें