Get App

PVR Inox Stocks: कर्नाटक में 200 रुपये से ज्यादा नहीं होगा मूवी का टिकट, जानिए पीवीआर आईनॉक्स को होगा कितना लॉस

कर्नाटक की हिन्दी बॉक्स ऑफिस में करीब 8 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि ओवरऑल कलेक्शंस में करीब 10 फीसदी हिस्सेदारी है। राज्य में टिकट की औसत कीमत 260 रुपये है। टिकट का मैक्सिमम प्राइस 200 रुपये होने का मतलब है कि राज्य में औसत टिकट प्राइस 30 फीसदी घट जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 16, 2025 पर 9:57 AM
PVR Inox Stocks: कर्नाटक में 200 रुपये से ज्यादा नहीं होगा मूवी का टिकट, जानिए पीवीआर आईनॉक्स को होगा कितना लॉस
कर्नाटक सरकार ने इस साल मार्च में पेश राज्य के बजट में मूवी टिकट के प्राइस के लिए 200 रुपये की सीमा तय करने का ऐलान किया था।

कर्नाटक में मूवी टिकट के प्राइस के लिए 200 रुपये की लिमिट अगर लागू हुई तो इसका बड़ा नुकसान पीवीआर आईनॉक्स को होगा। इसका सीधा असर पीवीआर आईनॉक्स के टिकटों की औसत कीमत पर पड़ेगा। अनुमान है कि इससे कंपनी का रेवेन्यू घट सकता है। अभी कर्नाटक सरकार ने इस नियम का ड्राफ्ट नोटिफिकेशन पेश किया है। पीवीआर आईनॉक्स के शेयर पहले से ही दबाव में चल रहे है। इस साल (2025) यह स्टॉक करीब 25 फीसदी फिसला है। हालाकि, 16 जुलाई को पीवीआर आईनॉक्स की कीमतों पर ज्यादा दबाव नहीं दिखा। यह स्टॉक 0.30 फीसदी की कमजोरी के साथ 986 रुपये पर चल रहा था।

कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कर्नाटक की अच्छी हिस्सेदारी

ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट करण तौरानी ने कहा कि PVR Inox के टोटल स्क्रीन पोर्टफोलियो में कर्नाटक की हिस्सेदारी 12.3 फीसदी है। इस साल मई के अंत में कंपनी की कुल 1,743 स्क्रीन थीं, जिसमें से 215 कर्नाटक में थीं। कर्नाटक सरकार के टिकट के दाम तय करने का असर दूसरी मल्टीप्लेक्स कंपनियों पर भी पड़ेगा। मल्टीप्लेक्स कंपनियों के लिए कर्नाटक एक बड़ा बाजार है।

टिकट की औसत कीमत में आएगी बड़ी कमी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें