Q2 के नतीजों ने नहीं तोड़ी उम्मीदें, बैंक शेयरों में नजर आ रहे कमाई के मौके: ताहेर बादशाह

बैंकिंग शेयरों के अच्छे प्रदर्शन के लिए इनके डिपॉजिट ग्रोथ में भी तेजी आने की जरूरत है

अपडेटेड Nov 17, 2022 पर 5:10 PM
बैंकिंग शेयरों पर बात करते हुए ताहेर बादशाह ने कहा कि यह एक ऐसा सेक्टर है, जिसमें हमें तेजी की उम्मीद नजर आती है

दूसरी तिमाही के नतीजों ने उम्मीदें नहीं तोड़ी हैं। अगर अर्थव्यवस्था में कर्ज की मांग में तेजी कायम रहती है तो आगे बैंकिंग शेयर अच्छा करते नजर आएंगे। ये बातें इंवेस्को म्यूचुअल फंड्स (Invesco Mutual Funds) के CIO ताहेर बादशाह (Taher Badshah) ने 17 नवंबर को CNBC TV-18 से हुई बातचीत में कही हैं। उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि जहां तक लार्ज कैप और निफ्टी में शामिल कंपनियों का सवाल है तो दूसरी तिमाही में इनके नतीजे उम्मीद के मुताबिक ही रहे हैं। और इनकी अर्निंग में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। लेकिन ब्रॉडर मार्केट पर नजर डालें तो मिड और स्मालकैप कंपनियों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है।

बैंकिंग शेयरों  में तेजी की उम्मीद

बैंकिंग शेयरों पर बात करते हुए ताहेर बादशाह ने कहा कि यह एक ऐसा सेक्टर है, जिसमें हमें तेजी की उम्मीद नजर आती है। लेकिन उन्होंने चेतावनी के लहजे में ये भी कहा कि बैंकिंग शेयरों के अच्छे प्रदर्शन के लिए इनके डिपॉजिट ग्रोथ में भी तेजी आने की जरूरत है। बैंकों का चुनाव करते समय हमें ऐसे बैंकों पर फोकस करना चाहिए जो अपनी दायित्वों और वर्तमान लिक्विडिटी की स्थिति को मैनेज करने के नजरिए से बेहतर नजर आ रहे हों।


निवेशकों का भरोसा बढ़ा, शेयर बाजार का फीयर इंडेक्स India VIX एक साल के निचले स्तर पर

मुनाफे में आने वाली टेक कंपनियों पर रहे नजर

नए जमाने की टेक्नोलॉजी और इंटरनेट आधारित प्लेटफॉर्म बिजनेस वाली कंपनियों पर बात करते हुए बादशाह ने कहा कि इस सेक्टर में हम उन कंपनियों को पसंद करते हैं, जो मुनाफे में पहुंचने के करीब हैं। इसके अलावा उन कंपनियों पर नजर है जो अपनी समकक्ष कंपनियों से ज्यादा प्रतिस्पर्धी नजर आ रही हैं। इनमें से तमाम कंपनियों को नए खिलाड़ियों से चुनौती मिल सकती है। ऐसे में हमें उन कंपनियों पर नजर रखनी चाहिए जो इस दौड़ में सबसे आगे निकलने की क्षमता रखती हों। इन कंपनियों के लिए ग्रोथ और मुनाफा ये दोनों मानक महत्वपूर्ण हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।