Get App

Q3 Results: सरकारी कंपनी का प्रॉफिट-रेवेन्यू डबल, 6 महीने में 150% भागा है शेयर

Q3 Results: सरकारी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर के दिसंबर तिमाही के नतीजे दमदार रहे। मुनाफा और रेवेन्यू दोनों दोगुने से ज्यादा बढ़े। मैनेजमेंट ने मजबूत गाइडेंस भी दिया है। शेयर ने 6 महीनों में करीब 150 प्रतिशत की छलांग लगाई है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 05, 2026 पर 4:08 PM
Q3 Results: सरकारी कंपनी का प्रॉफिट-रेवेन्यू डबल, 6 महीने में 150% भागा है शेयर
Hindustan Copper के बेहतर नतीजों के पीछे ग्लोबल मार्केट में कॉपर की कीमतों में आई तेजी बड़ी वजह रही।

Q3 Results: सरकारी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper Ltd) ने गुरुवार 5 फरवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर ₹156 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹63 करोड़ था। मुनाफे में 147.6% का इजाफा हुआ है।

दिसंबर तिमाही में हिंदुस्तान कॉपर का रेवेन्यू सालाना आधार पर दोगुना होकर ₹687.3 करोड़ पहुंच गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी की आय ₹327.8 करोड़ थी, जिससे कारोबार में साफ मजबूती दिखती है।

EBITDA और मार्जिन में इजाफा

Hindustan Copper का दिसंबर तिमाही में EBITDA सालाना आधार पर 100 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर ₹244.4 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹108 करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें