Q3 results preview : बाजार की नजर अगले हफ्ते से आने वाले बड़े नतीजों पर, जानिए कैसा रह सकता है TCS और HCLTech का प्रदर्शन

Q3 results preview : HCLTECH के मार्जिन में तिमाही आधार 50-75 Bps का उछाल देखने को मिल सकता है। पिछली तिमाही में मार्जिन 17.5% थे। ELARA का मानना है कि तीसरी तिमाही में TCS की आय तिमाही आधार पर 746.6 करोड़ डॉलर पर बरकरार रह सकती है

अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 2:03 PM
Story continues below Advertisement
Q3 में HCLTECH की सर्विस आय फ्लैट रह सकती है। तिमाही आधार पर प्रोडक्ट आय में बड़ा उछाल संभव है। रुपये में होने वाली आय में तिमाही आधार पर 3.7% का उछाल संभव है

Q3 results preview : पूरे बाजार की नजर अगले हफ्ते से आने वाले बड़े नतीजों पर है। इसकी शुरुआत सोमवार से TCS और HCL Tech के नतीजों के साथ होगी। IT सेक्टर के लिए कैसी होगी तीसरी तिमाही ये समझाते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के आशीष वर्मा ने कहा कि तीसरी आईटी सेक्टर के लिए सीजनली कमजोर तिमाही होती है लेकिन इस बार स्थिरता दिखेगी। Q3 का पूरा असर दिखेगा,आय ग्रोथ ठंड़ी रह सकती है। छुट्टियों और कम कामकाजी दिनों का असर आय पर दिखेगा। हालांकि कमजोर रुपये से मार्जिन और आय को सपोर्ट मिलेगा।

दिग्गजों के मुकाबले मिडकैप कंपनियां ज्यादा चमक सकती हैं। BFSI सेक्टर में सबसे ज्यादा स्थिरता दिखेगी। CY26 बजट पर बाजार का फोकस शिफ्ट हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनियां पूरी तरह AI लागू करने का प्लान बना रही हैं। इसके चलते FY27 में रिकवरी संभव है।

TCS: Q3 आय अनुमान


ELARA का मानना है कि तीसरी तिमाही में TCS की आय तिमाही आधार पर 746.6 करोड़ डॉलर पर बरकरार रह सकती है। वहीं, HDFC SEC का मानना है कि तीसरी तिमाही में TCS की आय तिमाही आधार पर 0.2% बढ़ कर 746.6 करोड़ डॉलर के मुकाबले 747.9 करोड़ डॉलर रह सकती है। HSBC का मानना है कि तीसरी तिमाही में TCS की आय तिमाही आधार पर 0.5% बढ़ कर 746.6 करोड़ डॉलर के मुकाबले 750.3 करोड़ डॉलर रह सकती है। वहीं, CNBC-AWAAZ का मानना है कि तीसरी तिमाही में TCS की आय तिमाही आधार पर 0.22 बढ़ कर 746.6 करोड़ डॉलर के मुकाबले 748.2 करोड़ डॉलर रह सकती है।

कंपनी के लिए यह तिमाही ठंडी रह सकती है। BFSI में छुट्टी का असर संभव है। क्रॉस करेंसी का मार्जिन पर 30 Bps का असर संभव है। रुपये में होने वाली आय में तिमाही आधार पर 1.3% का उछाल संभव है। तीसरी तिमाही में कंपनी के मार्जिन फ्लैट से थोड़ा कम रह सकते हैं। पिछली तिमाही में 25.2% के मार्जिन थे। सीजनलटी और सैलेरी बढ़त के चलते कमजोर करेंसी का पूरा फायदा नहीं मिलेगा। TCS 26-28% मार्जिन बैंड को बरकरार रख सकता है। तिमाही आधार पर मुनाफा थोड़ा ऊपर दिख सकता है। Q2 में हुई 1135 करोड़ रुपए की एकमुश्त रीस्ट्रक्चरिंग का असर दिखेगा। तीसरी तिमाही में 8-10 अरब डॉलर के नए कॉन्ट्रैक्ट संभव हैं।

HCLTECH: Q3 आय अनुमान

ELARA का मानना है कि तीसरी तिमाही में HCLTECH की आय तिमाही आधार पर 2 फीसदी बढ़कर 364.4 करोड़ डॉलर के मुकाबले 371.7 करोड़ डॉलर पर रह सकती है। वहीं, HDFC SEC का मानना है कि तीसरी तिमाही में HCLTECH की आय तिमाही आधार पर 1.7% बढ़ कर 364.4 करोड़ डॉलर के मुकाबले 370.6 करोड़ डॉलर रह सकती है। HSBC का मानना है कि तीसरी तिमाही में HCLTECH की आय तिमाही आधार पर 2.2% बढ़ कर 364.4 करोड़ डॉलर के मुकाबले 372.4 करोड़ डॉलर रह सकती है। वहीं, CNBC-AWAAZ का मानना है कि तीसरी तिमाही में HCLTECH की आय तिमाही आधार पर 2 फीसदी बढ़ कर 364.4 करोड़ डॉलर के मुकाबले 3715 करोड़ डॉलर रह सकती है।

Q3 में HCLTECH की सर्विस आय फ्लैट रह सकती है। तिमाही आधार पर प्रोडक्ट आय में बड़ा उछाल संभव है। रुपये में होने वाली आय में तिमाही आधार पर 3.7% का उछाल संभव है। कंपनी के मार्जिन में तिमाही आधार 50-75 Bps का उछाल देखने को मिल सकता है। पिछली तिमाही में मार्जिन 17.5% थे। सैलेरी में उछाल और रीस्ट्रक्चरिंग के बावजूद मार्जिन में सुधार संभव है। Q2 EBIT मार्जिन में भी रीस्ट्रक्चरिंग कॉस्ट 55 Bps शामिल थी।

HCLTECH: गाइडेंस अनुमान

वित्त वर्ष 2026 का 3-5% आय ग्रोथ गाइडेंस बकरकार रह सकता है। ER&D कारोबार खर्च आउटलुक पर भी बाजार की नजर रहेगी।

 

Market outlook : इस समय बाजार में जोखिम बहुत ज्यादा, सिर्फ सोने और चांदी में बची है छुपने की जगह

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।