Get App

Quant Mutual Fund ने इस अनजान कंपनी में खरीदी करोड़ों की हिस्सेदारी, एक झटके में 18% बढ़ गया शेयर

ह्यूबैक कलरेंट्स इंडिया (Heubach Colorants India) एक छोटी सी कंपनी है, जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 1,178 करोड़ रुपये है। कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है और यह डाई और पिगमेंट सेगमेंट में काम करती है। इस कंपनी के शेयर कोई भी एनालिस्ट या ब्रोकरेज फर्म कवर नहीं करता है। हालांकि इसके बावजूद क्वांट म्यूचुअल फंड (Quant Mutual Fund) ने एक बल्क डील के जरिए इस कंपनी में 0.51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 21, 2024 पर 11:14 PM
Quant Mutual Fund ने इस अनजान कंपनी में खरीदी करोड़ों की हिस्सेदारी, एक झटके में 18% बढ़ गया शेयर
पिछले एक साल में ह्यूबैक कलरेंट्स के शेयरों में 38.3% की तेजी आई है

ह्यूबैक कलरेंट्स इंडिया (Heubach Colorants India) एक छोटी सी कंपनी है, जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 1,178 करोड़ रुपये है। कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है और यह डाई और पिगमेंट सेगमेंट में काम करती है। इस कंपनी के शेयर कोई भी एनालिस्ट या ब्रोकरेज फर्म कवर नहीं करता है। हालांकि इसके बावजूद क्वांट म्यूचुअल फंड (Quant Mutual Fund) ने एक बल्क डील के जरिए इस कंपनी में 0.51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। क्वांट म्यूचुअल फंड के हिस्सेदारी खरीदते ही कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी आई और शुक्रवार 21 जून को यह करीब 18 प्रतिशत बढ़कर 508 रुपये के भाव पर बंद हुए।

क्वांट म्यूचुअल फंड ने इससे एक दिन पहले कंपनी के लगभग 1.20 लाख शेयर खरीदे। इन शेयरों को 453.57 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदा गया।

ह्यूबैक कलरेंट्स इंडिया, एक ग्लोबल लेवल पर मान्यता प्राप्त कंपनी है, जो डाई और पिगमेंट्स बनाती है। कंपनी कोटिंग्स, प्लास्टिक, इंक्स और कॉस्मेटिक्स सहित विभिन्न इंडस्ट्रीज की जरूरतों को पूरा करती है। इसकी राइवल कंपनियों में गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स, आरती इंडस्ट्रीज और विनती ऑर्गेनिक्स शामिल हैं।

मार्केट पार्टिसिपेंट्स का मानना ​​है कि यह निवेश ह्यूबैक की मजबूत ग्रोथ क्षमताओं में निवेशकों के भरोसे को दिखाता है। ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बिगुल के सीईओ अतुल पारख ने कहा, "कलरेंट्स इंडस्ट्री में काफी कॉम्पिटीशन है। इसके बावजूद ह्यूबैक कलरेंट्स न केवल अपने अनोखे प्रोडक्ट्स के दम पर बाजार में अपनी जगह बनाई है। बल्कि वह अपनी राइवल कंपनियों के सामने मजबूत वैल्यूएशन के साथ भी खड़ा है। यह कंपनी के लीडरशिप और वित्तीय स्थिरता को बताता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें